खबर

एंटी रेबीज इंजेक्शन की कीमत में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए अब किस कीमत पर मिलेगा इम्युनोग्लोबुलिन का टीका | anti rabies Immunoglobulin injection price increase in india



नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की कीमतों मे बढ़ोत्तरी की है. इस बदलाव के बाद अब 300 IU/ml एंटी -रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन 1 एमएल की नई कीमत 119.48 रुपये कर दी गई है. पहले ये इंजेक्शन की अधिकतम कीमत 112.19 रुपए थी. यानि अब इस इंजेक्शन की कीमत में 7.29 रुपए बढ़ाए गए हैं.

एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन क्या है?

यह एक जीवनरक्षक इंजेक्शन है, जो रेबीज संक्रमित या संदिग्ध जानवर (जैसे कुत्ता, बंदर, बिल्ली आदि) के काटने के बाद गंभीर मामलों में लगाया जाता है. यह शरीर को तुरंत सुरक्षा देने में मदद करता है, जबकि रेबीज वैक्सीन शरीर में धीरे-धीरे प्रतिरक्षा विकसित करती है.

आदेश का मरीजों पर क्या असर होगा?

  • मरीजों से इस दवा के लिए 119.48 रुपये प्रति 1 एमएल (GST अलग से, यदि लागू हो) से अधिक कीमत नहीं वसूली जा सकती.
  • यदि कोई कंपनी पहले से इससे कम कीमत पर दवा बेच रही है, तो वह अपनी मौजूदा कम कीमत जारी रख सकती है.
  • जो कंपनियां इससे अधिक कीमत पर बेच रही हैं, उन्हें नई तय सीमा के भीतर कीमत लानी होगी.

NPPA ने दिए निर्देश

  • NPPA ने दवा कंपनियों को निर्देश दिया है कि नई अधिकतम कीमत के अनुसार एमआरपी तय करनी होगी.
  • नई मूल्य सूची NPPA को भेजनी होगी और राज्य औषधि नियंत्रक व डीलरों को भी उपलब्ध करानी होगी.
  • दुकानदारों को यह मूल्य सूची अपनी दुकान पर प्रदर्शित करनी होगी.
  • कंपनियों को हर तिमाही उत्पादन, आयात और बिक्री का विवरण NPPA को देना होगा.
  • यदि कोई कंपनी इस दवा का उत्पादन बंद करना चाहती है, तो उसे कम से कम 6 महीने पहले NPPA को सूचना देनी होगी.
  • अधिक कीमत वसूलने पर कंपनी से अतिरिक्त राशि ब्याज सहित वसूली जा सकती है.

यह आदेश क्यों जारी किया गया?

NPPA ने यह संशोधन राष्ट्रीय आवश्यक दवा सूची (NLEM 2022), दवा मूल्य नियंत्रण आदेश (DPCO) 2013 और वर्ष 2026 के 0.64956% WPI के आधार पर किया है.

इससे आवश्यक दवाओं की कीमतों को नियमन के दायरे में रखा जाता है ताकि मरीजों को दवा निर्धारित अधिकतम कीमत पर उपलब्ध हो सके.

ये भी पढ़ें: दवा खरीदने वालों के लिए राहत! सरकार ने 39 मेडिसिन की कीमतें कीं तय, देखें पूरी लिस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button