मनोरंजन

‘ABCD’ फेम सलमान यूसुफ खान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 13 फीट नीचे गिरने से टूटा हाथ, जानें- हेल्थ अपडेट


‘एबीसीडी’ फेम कोरियोग्राफर और अभिनेता सलमान यूसुफ खान ने हाल ही में हाथ की सर्जरी के बाद अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें देखकर फैंस काफी चिंतित हो गए थे. अब उन्होंने बताया है कि आखिर उनके साथ यह दर्दनाक हादसा कैसे हुआ.

छत से गिरने से हुआ हादसा
सलमान यूसुफ खान ने  HT संग बातचीत में बताया कि ये हादसा किसी फिल्म की शूटिंग या डांस रिहर्सल के दौरान नहीं, बल्कि परिवार के साथ समय बिताते हुए हुआ. उन्होंने कहा, ‘आजकल बच्चे गैजेट्स में ज्यादा बिजी रहते हैं, इसलिए मैंने अपने 10 साल के बेटे को पतंग उड़ाना सिखाने का फैसला किया. हम छत पर थे. उसे सिखाने के बाद मैं खुद पतंग को और ऊंचा उड़ाने लगा. तभी मेरा पैर फिसल गया, मैं करीब 13 फीट नीचे गिर पड़ा और मेरा हाथ टूट गया.’

सलमान ने आगे बताया कि इस हादसे में उनके हाथ की दो हड्डियां टूट गईं. उन्होंने कहा, ‘एक डांसर होने की वजह से चोटें मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं. हड्डियां ठीक हो जाएंगी. फिलहाल मैं रिकवरी पर हूं. करीब 15 दिन बाद प्लास्टर हट जाएगा, फिर एक महीने तक फिजियोथेरेपी चलेगी. इसके बाद मैं फिर से डांस और काम पर लौट आऊंगा.’

ये भी पढ़ेंः Lock Upp 2: ‘गौरव खन्ना जानते थे मैं बाईसेक्सुल हूं’, आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- ‘वो काफी ओपन माइंडेड…’

हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज
सलमान यूसुफ खान ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से तस्वीरें शेयर करने के बाद मिले प्यार और दुआओं के लिए अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे सभी का प्यार, दुआएं और शुभकामनाएं मिली हैं. ये देखकर मैं बेहद इमोंशनल और आभारी हूं कि लोग मेरी इतनी परवाह करते हैं. इंडस्ट्री में आए मुझे एक दशक से ज्यादा हो गया है, लेकिन आज भी लोगों का इतना प्यार मिलना खुद को खुशकिस्मत महसूस कराता है.’

कौन हैं सलमान यूसुफ खान? 
सलमान यूसुफ खान एक कोरियोग्राफर, डांसर और एक्टर हैं. वो साल 2009 में TV डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ विनर भी रह चुके हैं. उन्होंने कई बड़े स्टेज शो, म्यूजिक वीडियो और बॉलीवुड फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर और परफॉर्मर काम किया.

सलमान ने ‘ABCD’ और ‘ABCD 2’  जैसी फिल्मों में एक्टर के तौर पर काम किया है. बता दें कि सलमान यूसुफ खान की पत्नी फाइजा हरमैन हैं. दोनों के दो बच्चे हैं. बेटा हमदान यूसुफ खान और बेटी जहरा खान.

ये भी पढ़ेंः Malayalam Film OTT: 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ओटीटी पर आ रही है ये मलयालम फिल्म, कई भाषाओं में होगी रिलीज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button