
Kal Ka Mausam 10 Juy 2026: मॉनसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है. देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल यानी 10 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देश का ऐसा कोई भी राज्य नहीं है, जहां कल हल्की, मध्यम या तेज बारिश का आसार न जताया हो. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है. आइए बताते हैं कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 10 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में सुबह और दोपहर को कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिजली कड़कने की भी संभावना है. धिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
Photo Credit: IMD
उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की अलर्ट
उत्तराखंड में मॉनसूनी बारिश जारी है. मौसम विभाग ने कल राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी कल भारी बारिश के असार हैं. यह बारिश का दौर 15 जुलाई तक जारी रहेगा.
यूपी के कई जिलों में बारिश
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के जिलों में कल बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक व्यापक बारिश होगी और कल कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
Photo Credit: IMD
हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 10 से 13 जुलाई तक हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं 15 जुलाई तक पूवी राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है. कल पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा पंजाब और चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में कल भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. बारिश का यह दौर 15 जुलाई तक जारी रहेगा. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी कल कई जिलों में बारिश होगी. हालांकि इसे लेकर कई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई तक कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है. इसके अलावा महाराष्ट्र और केरल में भी कल भारी बारिश होने की संभावना है.

कल कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD
बिहार, झारखंड और बंगाल में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं बिहार में 12 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. ओडिशा में भी 14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इधर झारखंड में झारखंड में 12-15 जुलाई के दौरान भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा सिक्किम में कल बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश
नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में कल कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. असम और मेघालय में भी कल भारी बारिश के आसार हैं.
यह भी पढ़ें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक… मॉनसून ने भिगोया पूरा देश, 7 दिन में 15 फीसदी घटी बारिश की कमी





