

अमेरिका ने सीजफायर खत्म करने के बाद गुरुवार को ईरान पर बड़ा हमला बोला है. उत्तरी ईरान में एक बड़े रेलवे ब्रिज को निशाना बनाया गया है, जहां से ईरानी सेना को रसद पहुंचती थी. मूसा द्वीप पर भी हमला किया गया है. ईरान के एंटी शिप मिसाइल ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि बुधवार की रात में ईरान पर अब तक सबसे बड़ा हमला हो सकता है. जिसके बाद अमेरिका की सेना की तरफ से हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि ईरान के सीरिक और अब्बास इलाके में यह हमले किए गए हैं. जिसमें मिसाइल दागी गई हैं.
अमेरिका ने इन इलाकों को बनाया निशाना
अमेरिका ने होर्मुज के किनारे के इलाकों बुशहर, बंदर अब्बास, सिरिक, ईरानशहर, कोनारक को निशाना बनाया गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि बुशहर न्यूक्लियर प्लांट को कोई खतरा नहीं पहुंचा है. ईरान की सरकारी प्रेस टीवी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 10 जगहों पर धमाके हुए हैं. अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव हो गया है. चाबहार इलाके में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है. ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने इन धमाकों की पुष्टि की है. सीरिक और अब्बास में हुए धमाकों से नुकसान की भी आशंका है.
अमेरिकी सेना ने दी हमलों की जानकारी
अमेरिकी सेना की तरफ से भी हमलों की जानकारी दी गई है. ‘अमेरिकी केंद्रीय कमान बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करने के लिए उसके खिलाफ अतिरिक्त हमले शुरू कर दिए हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका, महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर स्वतंत्र रूप से आवागमन कर रहे वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक दल के खिलाफ हाल ही में किए गए अनुचित आक्रमण के लिए ईरान को जवाबदेह ठहरा रहा है.’
At the direction of the Commander in Chief, U.S. Central Command forces have started conducting additional strikes against Iran to further degrade their ability to threaten freedom of navigation in the Strait of Hormuz. The United States is holding Iran accountable for recent…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 8, 2026
अक्काला में रेलवे ब्रिज उड़ाया
अमेरिका की तरफ से कुल 10 हमले हुए हैं, जिसमें चाबहार और कोनारक में भी धमाके सुनाई दिए हैं. अमेरिकी हमलों में ईरान के अक्काला में रेलवे ब्रिज को भी उड़ा दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चाबहार में हुए हमलों के बाद उठी आग की लपटों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह ईरान की तरफ से जहाजों पर किए गए हमलों का जवाब है.
ईरान डील करना चाहता है: डोनाल्ड ट्रंप
ईरान पर हुए हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ‘हम पहले ही सैन्य रूप से जीत चुके हैं. उनके पास बहुत कम बचा है. उन्होंने कुछ देर पहले ही फोन किया था. वे बहुत बुरी तरह से डील करना चाहते हैं. मुझे बस यह नहीं पता कि क्या वे डील करने लायक हैं. मुझे नहीं पता कि वे डील का सम्मान करेंगे या नहीं. एक और सवाल का जवाब देते हुए कि ‘अगर ईरान इतनी बुरी तरह से डील करना चाहता है, तो आपको क्या लगता है कि उन्होंने कमर्शियल जहाजों पर हमला क्यों किया? वे कहते हैं वे थोड़े पागल किस्म के हैं. वे थोड़े काबू से बाहर हैं. लेकिन वे डील करना चाहते हैं.’
تتصدى حالياً الدفاعات الجوية الكويتية لهجمات صاروخية وطائرات مسيرة معادية.
تنوه رئاسة الأركان العامة للجيش أن أصوات الانفجارات إن سمعت فهي نتيجة اعتراض منظومات الدفاع الجوي للهجمات المعادية.
يرجى من الجميع التقيد بتعليمات الأمن والسلامة الصادرة عن الجهات المختصة.… pic.twitter.com/jqR7huoRTO
— KUWAIT ARMY – الجيش الكويتي (@KuwaitArmyGHQ) July 9, 2026
कुवैत के एयर डिफेंस एक्टिव
कुवैत में एयर डिफेंस एक्टिव है. कुवेत आर्मी की तरफ से यह ट्वीट किया गया है. जिसमें लिखा ‘एयर डिफेंस अभी दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे हैं. आर्मी के जनरल स्टाफ ने बताया है कि अगर धमाके की आवाज़ें सुनाई देती हैं, तो वे एयर डिफेंस सिस्टम के दुश्मन के हमलों को रोकने का नतीजा हैं. सभी से रिक्वेस्ट है कि वे संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सिक्योरिटी और सेफ्टी इंस्ट्रक्शन्स का पालन करें’
अमेरिका का ईरान के 90 ठिकानों पर हमला
अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर बड़ा हमला किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड की तरफ से दावा किया गया है कि ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज साइट के साथ-साथ सैन्य ठिकाने और नौसैनिक ठिकाने भी शामिल हैं. अमेरिका का कहना है कि ताजा हमला होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की ईरान की क्षमता को कमजोर करना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान बातचीत चाहता है. लेकिन उसकी बात पर भरोसा नहीं है.
ये भी पढ़ेंः ‘हम आज रात उनपर बड़ा हमला करेंगे…,’ डील खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी





