खबर

MP में ग्रामीणों ने BJP विधायक की बस फूंकी, उज्जैन-इंदौर हाईवे पर दो गायों की मौत पर बवाल | Villages Set fir on Indore BJP MLA Bus after death of cows on Ujjain-Indore highway



मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार रात एक विधायक की बस की टक्कर से 2 गाय की मौत हो गई, जिसके बाद बवाल मच गया. हादसे के दौरान मौके पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस रोक ली, जिससे यात्री घबरा गए और बस से उतर गए. इस दौरान कुछ लोगों ने बस में तोड़कर की और आरोप है कि आग लगा दी. इससे बस पूरी तरह जलकर राख हो गई. मामला नाना खेड़ा थाना क्षेत्र का है और पुलिस जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के ट्रेवल्स की बस सोमवार रात सवारी लेकर उज्जैन आ रही थी. इसी दौरान रामवासा गांव के पास तेज रफ्तार आ रही बस ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिससे गायों की मौके पर ही मौत हो गई.

दमकल के पहुंचने से पहले जल गई बस

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस को घेर लिया. जब भीड़ बढ़ने लगी तो ड्राइवर और कंडक्टर मौका देखकर भाग गए और घबराए यात्री भी नीचे उतर गए. आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने बस में तोड़ फोड़ कर उसमें आग लगा दी. कुछ देर में बस धू-धूकर जलने लगी. सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस और फायर बिग्रेड की दमकले मौके पर पहुंची, लेकिन वह आग बुझा पाते इससे पहले ही बस जलकर राख हो गई.

पुलिस को शार्ट सर्किट का शक

घटना को लेकर बस के हालात और चश्मदीद स्पष्ट कहानी बयां कर रहे हैं. वीडियो में घटना साफ दिख रही है, लेकिन नानाखेड़ा टीआई नरेन्द्र यादव का कहना है कि बस में आग कैसे लगी नहीं पता, शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है, जांच के बाद सही कारण का पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें- MP में 74 करोड़ का घोटाला: सरसों तेल के टैंकरों मिलाया 90% पानी, CBI ने 12 पर दर्ज की FIR




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button