खबर

सैकड़ों पेड़ गिरे, कई पुल टूटे, मुंबई-पुणे में बारिश और लैंडस्लाइड से त्राहिमाम, IMD की नई चेतावनी से दहशत | Mumbai Pune Rain Landslide Updates Waterlogging Train Cancel IMD Alert BMC Helpline Number



मुंबई/पुणे:

Mumbai Pune Rain Updates: मुंबई, पुणे, रायगढ़, ठाणे, पालघर सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भारी जलजमाव हो गया है. कई अंडरपास, सबवे बंद है. कई जगहों पर लैंडस्लाइड के कारण भी जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के साथ-साथ अलग-अलग रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड के कारण स्थिति खराब हो गई है. इस बीच अब पुणे के मावल पाटण गांव में पहाड़ा का बड़ा हिस्सा घरों पर गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. 

नासिक में कल बादल फटने की आशंका

मौसम विभाग की ओर से मुंबई में भारी बारिश रेड अलर्ट और 80-90 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. सीएम फडणवीस ने बताया कि कल नासिक में बादल फटने की आशंका जताई गई है. सीएम ने कहा- कल नासिक के लिए बड़ा अलर्ट है. नासिक और आसपास के इलाकों में बादल फटने की आशंका, 300 मिमी तक भारी बारिश होने का अनुमान है. प्रशसन ने अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने और किसी भी आपात स्थिति में बीएमसी के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करने की अपील की है

मुंबई-पुणे में भारी बारिश और आंधी से हालात खराब, जानें बड़े अपडेट्स

  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया. दो महीने पहले मिसिंग लिंक नामक इस प्रोजेक्ट को चालू किया गया था. 6695 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हुआ था. 
  • मुंबई में भारी बारिश और आंधी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट रद्द की गई है. 217 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा है. 
  • मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लाइड हो गई. तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं. 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा.
  • BMC ने आज सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. लोगों से घर में रहने की अपील की गई है. मुंबई में प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है.
  • मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.
  • फडणवीस ने कहा, ‘आज का दिन भी काफी चुनौतीपूर्ण है। अकेले कल ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण पेड़ गिरने की 350 घटनाएं सामने आईं.’

पुणे में पहाड़ का बड़ा हिस्सा घर पर गिरा, तीन लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुणे के मावल पाटण गांव में तड़के 4:25 बजे चार घरों पर पहाड़ का हिस्सा गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के वक्त मलबे में 30 से 35 लोग फंस गए थे, जिन्हें बचा लिया गया है. लेकिन एक ही परिवार के नंदू तिकोने (60), माउली तिकोने (30) और अनीता तिकोने (55) की मौत हो गई है. NDRF की टीम ने अब तक दो शव बरामद कर लिए हैं. मलबा हटाने का काम और तीसरे शव (महिला) की तलाश अभी भी जारी है.

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड, हटाया जा रहा मलबा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड के बारे में सीएम फडणवीस ने बताया कि पुणे हाईवे पर अचानक 100 टन मलबा गिरा है. यह भूस्खलन ऐसी जगह हुआ है जहां आमतौर पर ऐसी घटनाएं नहीं होती हैं. राहत कार्य तेजी से जारी है, अब तक 70 प्रतिशत मलबा हटा लिया गया है. पुणे से मुंबई की ओर आने वाली एक लेन शुरू कर दी गई है और अगले कुछ घंटों में हाईवे के पूरी तरह खुलने की उम्मीद है. मुंबई-गोवा हाईवे पर भी यातायात जल्द सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है.

मुंबई में आंधी-बारिश के बीच हेल्पलाइन नंबर जारी

  • बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) हेल्पलाइन नंबर: 1916
  • पालघर हेल्पलाइन नंबर: 02525 297474, +91 82379 78873
  • ठाणे महानगरपालिका हेल्पलाइन नंबर: 022-25364779, 022-25301740, +91 93723 38827
  • ठाणे आपदा प्रबंधन कक्ष: 1800-222-108 / 8657887101
  • पनवेल महानगरपालिका हेल्पलाइन नंबर: 022-27458040 / 41 / 42

पनवेल में तेज बहाव की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत

नवी मुंबई के पनवेल में तेज बहाव की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार पनवेल के गाडेश्वर बांध परिसर में रविवार को तैरने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद है. माथेरान की पहाड़ियों में भारी बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज हो गया था. लाठी के सहारे उन्हें बचाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली. फिलहाल एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है.

पुणे के आलंदी में पानी में फंसे 24 लोगों को सुरक्षित निकाला

पुणे के आलंदी स्थित भक्त निवास में बाढ़ के पानी में फंसे 20 पुलिसकर्मियों समेत सभी 24 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. नवी मुंबई पुलिस बल के 20 पुलिसकर्मी और 4 अन्य नागरिक (कुल 24 लोग) आज सुबह 6:00 बजे से आलंदी स्थित भक्त निवास इमारत में फंसे हुए थे.भारी बारिश के कारण इमारत की पहली मंजिल तक पानी भर गया था, बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी और बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गए थे.

जिलाधिकारी कार्यालय से इस घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिलते ही, पीएमआरडीए (PMRDA) आपदा प्रबंधन (PDRF) और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया. आपातकालीन टीम ने बड़ी कुशलता से बाढ़ की स्थिति से निपटते हुए 20 पुलिस कर्मी सहित सभी 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

मुंबई में आज सुबह से 350 पेड़ गिरे

मुंबई में दोपहर 3 बजे हाईटाइड है, इस दौरान तेज बारिश होने पर जलभराव हो सकता है और काफी तेज हवाएं चलेंगी. शहर में अब तक 350 पेड़ गिर चुके हैं. जिससे कई जगह ट्रैफिक और बिजली से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई है. आज हवा की रफ्तार पहले से भी ज्यादा रहने का अनुमान है. जिससे यह खतरा और बढ़ गया है. प्रशासन मदद में जुटा है. 

यह भी पढ़ें – भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे बंद, 6695 करोड़ से बना था, दो महीने में ही बुरा हाल, VIDEO






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button