धर्म

Rashifal 6 July 2026: विष योग चार राशियों के जीवन में लाएगा संकट!, दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें


Rashifal 6 July 2026: आज 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्णपक्ष तिथि षष्ठी सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा, तक उपरांत सप्तमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो शनि मीन में राशि है,राहु कुम्भ राशि विराजमान रहेगे,मंगल वृषभ राशि में रहेगे,देव गुरु बृहस्पति और बुध कर्क राशि में रहेगे,सूर्य ,मिथुन राशि में रहेगे केतु सिंह राशि में संचरण करेगे.

शुक्र सिंह राशि में है चंद्रमा कुम्भ राशि में सुबह 06 बजकर 49 मिनट तक रहेगे उपरांत मीन राशि में संचरण करेगे,आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है,तो चिंता नहीं करे आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा,रहेगा,आइए जानते है,ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश और द्वादश भाव दोनों में संचरण करेंगे, आज का दिन परिवार और करीबी लोगों के साथ सुखद रहेगा. रिश्तेदारों या मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. नए वस्त्र, आभूषण या किसी उपयोगी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं. हालांकि दोपहर के बाद घर के माहौल में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज सतर्क रहना बेहद जरूरी है. कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं हर किसी से साझा करने से बचें. किसी भी विवाद या अनावश्यक बहस में पड़ने के बजाय अपने काम पर पूरा ध्यान दें.
  • करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है. सोशल मीडिया या अन्य गतिविधियों के कारण ध्यान भटक सकता है. यदि करियर में नई शुरुआत या बदलाव की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी से बचें.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. बाहर का तला-भुना भोजन खाने से बचें और स्वच्छ व हल्का भोजन करें. पेट संबंधी परेशानी या जलजनित संक्रमण की आशंका हो सकती है. पर्याप्त पानी पिएं और आराम का भी ध्यान रखें.
  • आर्थिक स्थिति: आज खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है. खरीदारी और मनोरंजन पर अपेक्षा से अधिक धन खर्च हो सकता है. बजट बनाकर चलें और किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा बाद में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें. किसी भी निर्णय को आवेश में आकर न लें. साथी के साथ खुलकर और शांति से बातचीत करें, इससे गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा.
  • लकी अंक: 6
  • लकी रंग: हल्का पीला
  • उपाय: प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें और कम से कम 5 मिनट तक मौन रहकर ध्यान करें. इससे मन शांत रहेगा और वाणी में मधुरता आएगी.

वृषभ राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के दशम और एकादश भाव दोनों में संचरण करेंगे, आज घर का वातावरण सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. परिवार में यदि लंबे समय से किसी बात को लेकर तनाव या मतभेद चल रहे थे, तो उन्हें सुलझाने का अच्छा अवसर मिलेगा. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सहयोग और आपसी समझ बढ़ेगी.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त हासिल करने में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे.
  • करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. भविष्य की योजनाओं को लेकर भी स्पष्ट सोच विकसित होगी.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे. दोपहर के बाद परिवार या दोस्तों के साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन का अवसर मिल सकता है, जिससे मानसिक तनाव दूर होगा और मन प्रसन्न रहेगा.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में आज प्रगति के संकेत हैं. आय में वृद्धि होने के साथ रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा. आपसी विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा, जिससे रिश्ते में नई ताजगी महसूस होगी.
  • लकी अंक: 7
  • लकी रंग: हल्का हरा
  • उपाय: सुबह घर के मंदिर में जल का छिड़काव करें. भगवान गणेश को दूर्वा और भगवान शिव को जल अर्पित करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और दिन शुभ रहेगा.

मिथुन राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के नवम और दशम भाव दोनों में संचरण करेंगे, घर का वातावरण आज बेहद शांत और सुखद रहेगा. परिवारजनों के साथ मिलकर कोई मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है. आपकी सकारात्मता से घर में मौजूद कोई भी अनबन दूर होगी और सबके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए काम की जमकर प्रशंसा होगी. व्यापार में नए ग्राहकों से संपर्क बनेंगे, जिससे आपको बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है. हालांकि, दोपहर के बाद व्यापार में थोड़ी अचानक परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ से वो आसानी से टल जाएंगी.
  • करियर और शिक्षा: आज आप अपनी कल्पनाशक्ति का बेहतरीन इस्तेमाल करके कुछ नया और अनोखा कर पाने में पूरी तरह समर्थ रहेंगे. छात्रों के लिए यह दिन नवीन विषयों को गहराई से समझने के लिए उत्तम है. करियर के मोर्चे पर विरोधियों पर निश्चित रूप से विजय प्राप्त होगी.
  • स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बेहद खुश और ऊर्जावान रहेंगे. आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह आपके अनुकूल रहेगा. कोई पुरानी बीमारी ठीक होने के संकेत दे सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत लाभदायक बना रहेगा.
  • आर्थिक स्थिति: नए ग्राहकों के मिलने और नौकरी में प्रशंसा के कारण आर्थिक लाभ की बेहतरीन संभावना बनी हुई है. धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. अटके हुए रुपये वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
  • प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा. आप पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर किसी खास चर्चा में व्यस्त रह सकते हैं, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी. विवाहित जीवन में प्यार और तालमेल बढ़ेगा.
  • लकी अंक: 5
  • लकी रंग: हल्का हरा
  • उपाय: सुबह घर से निकलते समय किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद जरूर लें और भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें, इससे आपका दिन और भी शुभ होगा.

कर्क राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम और नवम भाव दोनों में संचरण करेंगे, आज के दिन आपको पारिवारिक मोर्चे पर काफी चिंता रह सकती है. विशेषकर अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर मन में डर बना रहेगा. घर का वातावरण कुछ तनावपूर्ण रह सकता है, इसलिए अपनी बातों पर संयम बरतें. बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज नए काम शुरू करने से बचें, क्योंकि उनमें सफलता मिलने की संभावना बहुत कम है. आपका पूरा ध्यान पुराने और अधूरे पड़े कामों को निपटाने पर रहेगा. स्थायी संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी भी तरह के डॉक्युमेंट पर बिना दोबारा जांचे हस्ताक्षर न करें.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों और युवाओं को आज किसी नई योजना या दिशा को लेकर मन में कन्फ्यूजन बना रह सकता है. बड़े निर्णय लेने की जल्दबाजी से परहेज करें. धैर्य रखें, स्थिति जल्द ही साफ होगी. अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें.
  • स्वास्थ्य: दिन की शुरुआत मानसिक तनाव और चिंता से होगी, लेकिन दोपहर के बाद आप शारीरिक रूप से प्रसन्न और राहत महसूस करेंगे. किसी भी तरह की यात्रा आज के दिन टाल दें, यह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा. दोपहर बाद हल्की सैर कर सकते हैं.
  • आर्थिक स्थिति: आज के दिन धन लगाने या निवेश करने से पूरी तरह बचें. स्थायी संपत्ति (रियल एस्टेट) में पैसे खर्च करने का कोई भी निर्णय लेने से पहले गहराई से सोचें. आर्थिक मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है. आज बचत पर ज्यादा ध्यान दें.
  • प्रेम जीवन: मन में बने रहने वाले कन्फ्यूजन और चिंता का असर आपके प्रेम जीवन पर भी पड़ सकता है. पार्टनर से बातचीत में थोड़ा रुकावट महसूस होगी. आज के दिन ज्यादा उम्मीदें न रखें और स्थिति को सामान्य रखने की कोशिश करें. झूठी शंकाओं से बचें.
  • लकी अंक: 5
  • लकी रंग: पीला
  • उपाय: माता के स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए सुबह किसी मंदिर में दूध अर्पित करें और घर पर शांति मंत्र का जाप करें.

सिंह राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के सातवें और आठवें भाव दोनों में संचरण करेंगे, आज परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाना शुभ रहेगा, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. सुबह का समय परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण रहेगा, लेकिन दोपहर बाद आप अत्यधिक इमोशनल हो जाएंगे. इस दौरान किसी बात को लेकर अनावश्यक चिंता मन में रह सकती है.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. आज आप किसी भी तरह के नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं. विदेश से लाभदायक समाचार मिलने की प्रबल संभावना है, जो आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी. नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. हालांकि, स्थायी संपत्ति (जमीन-जायदाद) से संबंधित कोई भी लेन-देन या प्रयास आज के दिन बिल्कुल ना करें.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए नई तैयारी शुरू करने या नए कोर्स में दाखिला लेने का समय अच्छा है. आज शुरू किया गया अध्ययन लंबे समय तक फायदेमंद रहेगा. करियर के मोर्चे पर यदि आप नए कदम उठाने का विचार कर रहे हैं, तो बिना हिचकिचाहट आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर आज सतर्क रहने की जरूरत है. सुबह आप स्वस्थ महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर बाद मानसिक चिंता और अत्यधिक इमोशनल होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है. थकान और बेचैनी बनी रह सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से दिन मजबूती लेकर आ रहा है. पूंजी निवेश करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा है. आप शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या अन्य वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं.
  • प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों को दोपहर बाद अपने भावनात्मक स्वभाव पर काबू रखना होगा. जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होने या अपेक्षाएं रखने से रिश्ते में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. पार्टनर से स्पष्टता बनाए रखें.
  • लकी अंक: 4
  • लकी रंग: सफेद
  • उपाय: भावनात्मक अस्थिरता दूर करने और मानसिक शांति के लिए सुबह भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का कम से कम 11 बार जाप करें.

कन्या राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के छठे और सातवें भाव दोनों में संचरण करेंगे, सुबह के समय परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है. हालांकि, दोपहर बाद आपकी स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा. घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर निर्णय ले सकेंगे. परिवार के साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन भी हो सकता है.
  • व्यापार और नौकरी: आज किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत करना उचित नहीं है. कार्यस्थल पर ज्यादातर समय मौन रहने की कोशिश करें, अन्यथा सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ मनमुटाव और विवाद हो सकता है. पुराने कामों को ही पूरा करने पर ध्यान दें.
  • करियर और शिक्षा: प्रारंभिक दिन में करियर संबंधी कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे. छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई कोर्स चुनने से बचें. दोपहर के बाद ही किसी नई योजना या प्रोजेक्ट पर विचार करें.
  • स्वास्थ्य: आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा. सुबह थकान और अस्वस्थता महसूस हो सकती है. दोपहर के बाद आपकी स्थिति में सुधार आएगा और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा.
  • आर्थिक स्थिति: यह भाग्यवृद्धि का दिन है. दोपहर के बाद शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या संपत्ति में पूंजी निवेश करना आपके हित में रहेगा. आज किए गए वित्तीय निर्णय लंबे समय तक लाभदायक साबित होंगे.
  • प्रेम जीवन: प्रेमी जीवन में सुबह के समय बातचीत में काफी सावधानी बरतें. गुस्से में कोई भी निर्णय लेने से बचें, नहीं तो रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. शाम का समय पार्टनर के साथ रोमांस और प्यार बढ़ाने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा.
  • लकी अंक: 7
  • लकी रंग: नीला
  • उपाय: सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, इससे दिन की नकारात्मकता दूर होगी.

तुला राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के साथ पहले से चले आ रहे किसी मतभेद या विवाद को आज दूर करने का प्रयास करें. आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम और छठे भाव दोनों में संचरण करेंगे, घर का वातावरण सकारात्मक बनाए रखने के लिए अपनी बातें समझदारी से रखें. किसी भी छोटी सी बात पर तनाव न लें, बल्कि संवाद से समस्या का हल निकालें.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आपकी कार्यक्षमता बहुत अच्छी रहेगी. आप अपने सभी लंबित कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. दिन की शुरुआत बेहद अनुकूल है, इसलिए मन को दृढ़ रखकर किसी भी नई योजना या प्रोजेक्ट पर काम शुरू करें, आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.
  • करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए. यदि आप करियर में कोई बड़ा बदलाव चाहते हैं, तो शाम के समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. अपने इगो (अहंकार) को पूरी तरह से कंट्रोल में रखकर ही आगे बढ़ें.
  • स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन का दूसरा भाग थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. दोपहर के बाद आप मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे. इस दौरान अचानक नकारात्मक विचार आपके मन को परेशान कर सकते हैं. गहरी सांस लें और योगासन कर मन को शांत करें.
  • आर्थिक स्थिति: आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन नए वस्त्रों और आभूषणों को खरीदने में धन का खर्चा होगा. यह खर्चा अचानक हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखते हुए ही खरीदारी करें ताकि बाद में पछताना न पड़े.
  • प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों को आज शाम के समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. इगो और गुस्से के कारण आपसी रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है. अपने पार्टनर की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें और प्यार भरे व्यवहार से ही समस्याओं का समाधान खोजें.
  • लकी अंक: 5
  • लकी रंग: क्रीम
  • उपाय: सुबह उठकर एक लोटे जल में थोड़ा सा दूध और चीनी मिलाकर किसी पीपल के पेड़ की जड़ में डालें. इस उपाय से मानसिक शांति बनी रहेगी और दोपहर बाद आने वाले नकारात्मक विचार दूर होंगे.

वृश्चिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज आध्यात्मिकता और ईश्वर की भक्ति में लगने से मन को गहरी शांति प्राप्त होगी. आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे और पंचम भाव दोनों में संचरण करेंगे, परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा, लेकिन मन में उठ रही नेगेटिव भावनाओं जैसे गुस्सा या ईर्ष्या पर काबू रखना बहुत आवश्यक होगा. अन्यथा घरेलू माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होते नजर आएंगे. यदि आप कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों से जुड़े हैं, तो आज बहुत संभलकर चलें. कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिए. करियर के संबंध में आज आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होती नजर आएगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को लेकर और अधिक स्पष्ट एवं प्रतिबद्ध होंगे.
  • स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ने की संभावना बनी हुई है, इसलिए अपने खान-पान और दिनचर्या का पूरा ध्यान रखें. हालांकि, आप शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे, बस थकान महसूस हो सकती है. तनाव दूर करने के लिए सुबह प्राणायाम जरूर करें.
  • आर्थिक स्थिति: आज का दिन वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने का है. मनोरंजन और आराम के पीछे अनावश्यक रूप से धन खर्च होने की प्रबल संभावना है, जिससे आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखें.
  • प्रेम जीवन: वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है. आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा और सकारात्मक समय व्यतीत करेंगे. आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तों में प्रेम और नजदीकियां बढ़ेंगी.
  • लकी अंक: 9
  • लकी रंग: हल्का नीला
  • उपाय: मन की शांति बनाए रखने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सुबह के समय किसी मंदिर में भगवान को जल अर्पित करें और कम से कम 11 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button