खबर

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: कभी भी जारी हो सकता है सेकेंड बोर्ड रिजल्ट, रेडी रखिए Roll Number | CBSE 10th Second Board Result 2026 Live Updates



CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) के 6 लाख से ज्यादा छात्रों को अब भी अपने बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार है. ये वो छात्र हैं, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में कम स्कोर हासिल किया था और फिर दूसरी बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया. पहली बार बोर्ड की तरफ से 10वीं में दूसरी बोर्ड परीक्षा का नियम लाया गया, जिसमें उन तमाम छात्रों ने हिस्सा लिया, जो अपना स्कोर इंप्रूव करना चाहते हैं या फिर जो छात्र पहली परीक्षा में फेल हो गए थे. सीबीएसई की तरफ से इन लाखों छात्रों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कभी भी जारी किया जा सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा, लिंक एक्टिव होते ही छात्र अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. 

कई छात्रों को दूसरे बोर्ड एग्जाम से उम्मीद

जिन 6.68 लाख छात्रों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा दी है, उन्हें उम्मीद है कि उनका स्कोर बेहतर होगा और एक साल बच जाएगा. पास होने वाले छात्रों को 11वीं में एडमिशन दिया जाएगा. वहीं जिन छात्रों ने इंप्रूवमेंट के लिए परीक्षा दी है, वो सभी पहले से ही एडमिशन ले चुके हैं. नंबर बढ़ने के बाद उनकी अपडेटेड मार्कशीट स्कूल में पहुंच जाएगी.

आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा यहां जारी होगा CBSE रिजल्ट 

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
DigiLocker
UMANG app

CBSE 10वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना होगा.
  • यहां CBSE Class 10 Second Board Result 2026 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और बाकी जानकारी भरनी होगी 
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • यहीं से मार्कशीट डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button