खबर

अयोध्या बार एसोसिएशन का फैसला राजनीतिक, मेरा समर्थन नहीं’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले-VHP अध्यक्ष | vhp president alok kumar termed ayodhya bar association on theft ram temple offerings political



अयोध्या:

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीनियर वकील आलोक कुमार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों पर बड़ा बयान दिया है. NDTV से बातचीत में उन्होंने कहा कि चढ़ावे चोरी के किसी भी आरोपी से हमारी कोई सहानुभूति नहीं है, उन पर मुकदमा चलना चाहिए, सभी को जेल जाना चाहिए और चक्की पीसना चाहिए. वहीं आलोक कुमार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों को केस नहीं लड़ने वाले अयोध्या बार एसोसिएशन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं, क्योंकि यह फैसला राजनीतिक ज्यादा नजर आ रहा है. 

‘अयोध्या बार एसोसिएशन के फैसले का समर्थन नहीं’

वीएचपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा ‘अयोध्या बार एसोसिएशन के फैसले का मैं समर्थन नहीं करता हूं, आरोपियों का केस नहीं लड़ने वाले बहिष्कार का यह फैसला राजनीतिक ज्यादा लगता है. बाकायदा सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की धारा-21 को बताते हुए कहा था कि कोई कितना भी बड़ा आरोपी क्यों न हो उसका कितना भी बड़ा अपराध हो. उसे अपने बचाव के लिए मौका दिया जाना चाहिए. इस तरह के प्रस्ताव को खुद सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक बताया था. ऐसे में अयोध्या बार एसोसिएशन का फैसला असंवैधानिक है, उन्हें अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए.’

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी करने वालों को बाबा बागेश्वर का श्राप, बताया किसे मिले प्रबंधन

‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी में विपक्ष कर रहा राजनीति’

आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्षी पार्टियां राजनीति कर रही हैं. वहीं औवेसी के बयान पर उन्होंने कहा कोई भी दोषी नहीं बचेगा, उनको जेल की चक्की पीसना ही पड़ेगी. लेकिन हम लोगों ने कभी किसी पर इस्तीफा देने के लिए दबाव नहीं बनाया है. चंपत राय की वीएचपी में आगे की क्या भूमिका होगी ये आने वाली जांच पर निर्भर करेगी. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के हाउस अरेस्ट होने पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने राम जी के अस्तित्व को ही नकार दिया था. आज उनको रामजी की याद कैसे आ गई.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच जारी है. इस मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था और वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का भी इस्तीफा हो चुका है. डॉ अनिल मिश्रा का भी इस्तीफा हुआ है. ऐसे में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में जांच चल रही है. जिसमें आने वाले समय में और कुछ जानकारी मिल सकती है.

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय का पहला बयान- जिम्मेदारी स्वीकार, हेराफेरी में भूमिका से इनकार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button