खबर

मीना कुमारी का वो 53 साल पुराना कल्ट गाना, जिसमें उन्होंने नहीं इस एक्ट्रेस ने किया डांस, बनने में लगे 14 साल | Meena kumari movie pakeezah hit song teer e nazar was shot with body double Padma khanna 53 year ago now became cult



नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में सिर्फ अपनी कहानी की वजह से नहीं, बल्कि उनसे जुड़े दिलचस्प किस्सों के कारण भी हमेशा याद रखी जाती हैं. 1972 में रिलीज हुई पाकीजा ऐसी ही एक फिल्म है. जिसके साथ इतने किस्से जुड़े हैं कि खत्म ही नहीं होते. ये वो फिल्म थी जिसे बनने में सालों लग गए. फिल्म की लीड हीरोइन अपने बेहतरीन दौर से बुरे वक्त तक पहुंच गई. सितारों की उम्र बढ़ गई. उसके बाद भी पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक फिल्म का जादू खत्म ही नहीं होता. खासतौर से मीना कुमारी की अदाओं का. आपको हैरानी होगी ये जानकर कि फिल्म के एक डांसिंग सीन में मीना कुमारी हैं ही नहीं. जबकि वो पूरे समय पर्दे पर ही होती हैं.  

14 साल में पूरी हुई फिल्म

पाकीजा को बनने में करीब 14 साल का लंबा समय लगा. इस दौरान फिल्म के निर्देशक कमाल अमरोही और मीना कुमारी के रिश्तों में भी कई उतार-चढ़ाव आए. दूसरी ओर मीना कुमारी की सेहत लगातार गिरती जा रही थी. बताया जाता है कि फिल्म के कई गानों और मुजरे की शूटिंग के समय वो बेहद कमजोर हो चुकी थीं और लंबे डांस सीक्वेंस करना उनके लिए मुश्किल हो था. फिल्म का एक गीत चलो दिलदार चलो तो ऐसे समय पर शूट हुआ जब मीना कुमारी शूटिंग की हालत में ही नहीं थी. इसलिए पूरी फिल्म में उनकी शक्ल या वो खुद कम ही नजर आती हैं.

ये भी पढ़ें- डॉक्टर बनकर 16 साल बाद लौटे करण सिंह ग्रोवर, प्राइम वीडियो की नंबर वन सीरीज के प्रोमो में दिखे तो फैंस बोले- जबरदस्त

बॉडी डबल ने किया मुजरा

तीर-ए-नजर की शूटिंग का किस्सा तो और भी दिलचस्प है. इस गाने की शूटिंग के समय उनकी तबियत बहुत ज्यादा खराब थी. जब मीना कुमारी डांस सीक्वेंस पूरा नहीं कर पा रही थीं. तब एक्ट्रेस पद्मा खन्ना को उनकी बॉडी डबल के रूप में लिया गया. खास बात ये है कि पूरे डांस में एक्ट्रेस के चेहरे पर दुपट्टा डला रहता है. ताकि किसी को पता न चले कि सामने डांस करने वाली एक्ट्रेस मीना कुमारी नहीं पद्मा खन्ना हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ सीन्स के लिए खुद मीना कुमारी ने खुद पद्मा खन्ना को एक्टिंग और पॉश्चर बताए. ताकि वो उनकी जैसी लग सकें. फिल्म में दिखाई देने वाले कई लंबे डांस शॉट्स पद्मा खन्ना ने निभाए. हालांकि दर्शकों को उस समय इसका अंदाजा तक नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी ने किसका किया खून, जिसके लिए जेल में बिताए 10 साल, मिहिर ने छोड़ा साथ?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button