खबर

कानपुर मेट्रो IIT से नौबस्ता तक जुलाई में दौड़ेगी, 23 KM लंबे ट्रेक पर 40 मिनट में आएंगे ये 27 स्‍टेशन | kanpur metro iit to naubasta in 40 mins corridor 1 cmrs final inspection july launch


कानपुर में आईआईटी से नौबस्ता (मेट्रो  कॉरिडोर-1) तक 23.5 किमी लंबे रूट जुलाई में मेट्रो शुरू हो सकती है. शनिवार 27 जून 2026 से इसे लेकर निरीक्षण शुरू हो गया है. निरीक्षण से पहले मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (CMRS) नीलाभ्र सेनगुप्ता और उनकी 5 सदस्यीय टीम ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRC) के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इसके बाद CMRS सेनगुप्ता ने अपनी टीम और मेट्रो अधिकारियों के साथ नवीन मार्केट से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो में सफर किया.

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने मोटर ट्राली पर बैठकर कानपुर सेंट्रल से झकरकटी के बीच डाउनलाइन टनल और ट्रैक का निरीक्षण किया. इस दौरान झकरकटी स्टेशन पर एस्केलेटर, फायर अलार्म और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की. 29 जून तक चलने वाले इस निरीक्षण के दौरान कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल, ट्रैक, सिविल समेत अन्य तकनीकी मानकों को गहराई से परखा जाएगा. जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद मेट्रो संचालन की तारीख सामने आ सकती है. 

CMRS सेनगुप्ता ने टीम और मेट्रो अधिकारियों के साथ नवीन मार्केट से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो में किया सफर.

CMRS सेनगुप्ता ने टीम और मेट्रो अधिकारियों के साथ नवीन मार्केट से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो में किया सफर.

दिल्ली NCR में बसेगा खूबसूरत शहर, नमो भारत ट्रेन और मेट्रो भी गुजरेगी, मेरठ समेत 3 बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

ये हैं कानपुर मेट्रो स्टेशनों के नाम 

दरअसल, कानपुर मेट्रो का करीब 23.5 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर-1 आईआईटी से नौबस्ता तक लगभग बनकर तैयार हो गया है. वर्तमान आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर मेट्रो चल रही है, जिसमें कुल 14 स्टेशन (9 एलिवेटेड और 5 अंडरग्राउंड) शामिल हैं. कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो शुरू होने से इसमें सात नए स्टेशन और जुड़ जाएंगे, जिनमें झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता स्टेशन शामिल होगा. इससे कानपुर में मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी.

कानपुर मेट्रो के 23.5 किमी लंबे रूट की सौगात देने के लिए CMRS का निरीक्षण जारी.

टीम ने मोटर ट्राली पर बैठकर कानपुर सेंट्रल से झकरकटी के बीच डाउनलाइन टनल और ट्रैक का निरीक्षण किया. 

गंगा एक्सप्रेसवे का नया रूट, सिर्फ 20 मिनट में सीधे नोएडा एयरपोर्ट, बुलंदशहर समेत पूरे वेस्ट यूपी को फायदा

IIT से नौबस्ता तक कैसा होगा सफर? 

जानकारी के अनुसार, IIT से नौबस्ता तक के सफर का किराया 60 रुपये हो सकता है. 23.5 किलोमीटर की इस दूरी को तय करने में सिर्फ 40 मिनट लगेंगे. इस रूट में 23 मेट्रो चलेंगी. मेट्रो शुरू होने से लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा, साथ ही समय की भी बचत होगी. 

आईआईटी से नौबस्ता कानपुर मेट्रो रूट का 29 जून तक होगा इंस्पेक्शन.

आईआईटी से नौबस्ता कानपुर मेट्रो रूट का 29 जून तक होगा इंस्पेक्शन.

बिहार और महाराष्ट्र के बीच सफर करना होगा आसान, 27 जून से शुरू होगी नई अमृत भारत ट्रेन, जान लें रूट, टाइम समेत जरूरी डिटेल्स

कानपुर मेट्रो ट्रैक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों से गुजरता है

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने NDTV से बात करते हुए कहा- “कानपुर मेट्रो ने निर्माण के दौरान कई चुनौतियां पार कर को पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं. कानपुर मेट्रो ट्रैक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों से होकर गुजरता है और विभिन्न शैक्षणिक, यातायात, पर्यटक स्थलों, व्यावसायिक केंद्रों और कार्यालयों आदि को आपस में जोड़ता है. कॉरिडोर-1 के अतिरिक्त लगभग 8.60 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) का सिविल निर्माण कार्य भी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button