खबर

‘बंगाल में लागू होगा UCC, लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ भी बनेगा सख्त कानून…’: CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान | UCC to be implemented in Bengal strict laws against Love Jihad and religious conversion CM Suvendu


कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ‘भूमि जिहाद’, ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के खिलाफ एक कड़ा कानून लाएगी. साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के उपायों के तहत राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू करेगी.

‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ होने के कारण जनसांख्यिकीय बदलाव हुए हैं, जिससे पश्चिम बंगाल के सामाजिक ताने-बाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है.

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें कुछ समय दीजिए. पश्चिम बंगाल में भूमि जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून तथा समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी.”
Latest and Breaking News on NDTV

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने सीमा पर अवसंरचना के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध कराकर सीमा सुरक्षा को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में ‘घुसपैठियों’ की पहचान करने और उन्हें उनके मूल स्थान पर वापस भेजने के लिए ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाए गए हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग गैर-कानूनी तरीके से देश में घुसते हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं, जिनसे भारत की संस्कृति और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो, उन्हें वापस भेज दिया जाएगा.”

शुभेंदु अधिकारी ने गैर-कानूनी प्रवासियों और नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के दायरे में आने वाले शरणार्थियों के बीच अंतर बताते हुए कहा कि धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद भारत आए हिंदू ‘घुसपैठिए नहीं’ हैं और उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी.

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी ताकत को पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक पहचान या राष्ट्रीय चरित्र को कमजोर नहीं करने देगी. उन्होंने राज्य को भारत की ‘सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी’ बताया.
Latest and Breaking News on NDTV

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए, शुभेंदु अधिकारी ने ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता को एक दूरदर्शी साहित्यकार, पत्रकार और प्रशासक बताया, जिनकी रचनाएं पीढ़ियों को प्रेरित करती रही हैं.

राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ को देश के लिए ‘संजीवनी मंत्र’ बताते हुए उन्होंने कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार बंकिम चंद्र की जयंती मनाने के लिए नैहाटी स्थित उनके पैतृक घर और कोलकाता में उनके आवास पर आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए.

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में अंडर कंस्ट्रक्शन इमारतों पर 31 जुलाई तक लगी रोक, सीएम शुभेंदु ने ऑडिट का दिया आदेश

इसे भी पढ़ें: बंगाल में अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसों का बजट आधे से भी कम हुआ, शुभेंदु सरकार के बजट में बड़ा फैसला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button