खबर

Welcome To The Jungle Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 34 स्टार्स वाली वेलकम टू द जंगल, जानें कैसी है अक्षय कुमार की फिल्म | Welcome To The Jungle Review Know how is Akshay Kumar comedy of errors movie read movie review



नई दिल्ली:

Welcome To The Jungle Review: 26 जून को सिनेमाघरों में मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हो गई है, जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, सुनील शेट्टी समेत लगभग 34 एक्टर्स कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. ये वेलकम सीरीज की तीसरी फिल्म है. फिल्म की कहानी दिवंगत नीरज वोरा ने लिखी है. आइए जानते हैं कैसी है फिल्म, कॉमेडी में अक्षय कुमार और उनकी टीम ने मारा कौन सा तीर. पढ़ें मूवी रिव्यू. 

वेलकम टू द जंगल की कहानी

वेलकम टू द जंगल की कहानी की शुरूआत टैक्स चोरी से बचने के लिए फ्लॉप फिल्म बनाने से होती है. दिलचस्प बात यह है कि मूवी बनाने के लिए देवदास यानी राजपाल यादव और परेश रावल को चुना जाता है. 20,000 के बजट में फिल्म बनाने वाले देवदास को 2000 करोड़ रुपये का बजट मिलता है. अब फिल्म के लिए चुना जाता है फ्लॉप एक्टर अक्षय कुमार. ऐसा एक्टर जो मजबूरी में भोजपुरी सिनेमा में आइटम सॉन्ग कर रहा है. उन्हें फिल्म का हीरो बनाया जाता है. मजनू का भाई रोमियो और उदय का भाई येड़ा अन्ना आते हैं, जिसे अरशद वारसी और सुनील शेट्टी ने निभाया है. वो भी फिल्म के हीरो हैं. अक्षय कुमार के पिता की बैक स्टोरी भी दिखाई गई है. फिल्म में भी राजपाल यादव के कर्ज लेने की स्टोरी भी है. 

अब फिल्म को रियल दिखाने के लिए आर्मी ट्रेनिंग होती है और ये बहुत ही फनी, और मजेदार है. लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि फिल्म की शूटिंग को एक दिन में खत्म करना होता है. इसके लिए एक गांव चुना जाता है जो आतंकियों के निशाने पर है. फिर कुछ ऐसा होता है कि शूटिंग और असलियत का घालमेल हो जाता है. कुल मिलाकर कहानी में दिमाग लगाने की जरूरत नही है क्योंकि कहानी उस बैताल की तरह है जिससे कोई सवाल पूछा तो ये वापस पेड़ पर जाकर टंग जाएगी, यानी आपके होश फाख्ता कर देगी. 

वेलकम टू द जंगल का डायरेक्शन

डायरेक्टर अहमद खान ने इसमें ऐसा दिमाग लगाया है कि दर्शकों को दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है. ऐसा क्यों है ये फिल्म देखकर समझ ही जाएंगे. 34 सितारों की फौज उतार दी है. पैपराजी का मजाक बनाने से लेकर अक्षय कुमार के फ्लॉप हीरो के टैग, धुरंधर की कामयाबी और तीसमारखां सरीखा माहौल भी तैयार कर डाला है. कुल मिलाकर फिल्म कहानी दिमाग में नहीं आएगी. एडिटिंग में भी हड़बड़ाहट नजर आएगी. कई सीन देखकर समझ आ जाता है कि डायरेक्टर ने फिल्म को जल्दबाजी में शूट किया है या फिर इतना रॉ रखा है कि सबकुछ दर्शकों के विवेक पर छोड़ दिया है. 

वेलकम टू द जंगल में एक्टिंग

फिल्म की जान अक्षय कुमार है. डबल रोल और तोतली जुबान, अक्षय ने मजा ही दिला डाला. फिर फिल्म के देव दास यानी राजपाल यादव और परेश रावल की जोड़ी भी कमाल है. लेकिन फरीदा जलाल और किरण कुमार की जोड़ी के तो क्या ही कहने. उन्होंने ऐसा क्या किया है ये फिल्म देखर ही समझ पाएंगे. फिल्म के बाकी सितारे भी ठीक-ठाक हैं.

वेलकम टू द जंगल वर्डिक्ट

अगर आपको बॉलीवुड स्टाइल कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है जिनमें कहानी बैक सीट पर होती है, और सितारों के पंच मायने रखते हैं तो यह आपके लिए ही है. अगर अक्षय कुमार को फुलफॉर्म में देखना है तो यह परफेक्ट फिल्म है. अगर दिमाग लगाएंगे तो मजा खो जाएंगे. फिर एडिटिंग मोर्चे पर कई झोल हैं. लेकिन ये एक फुलटू कॉमेडी फिल्म है. जिसे एक बार तो देखा जा सकता है.

रेटिंग: 3/5 स्टार
डायरेक्टर: अहमद खान
कलाकार: अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल और सुनील शेट्टी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button