खबर

पापा चले गए पर बेटे ने पूरा किया सपना, आयरलैंड T20 टीम में कैसे पहुंचे राजस्थान के जय मूंदड़ा; भारत के खिलाफ खेलेंगे मैच | Rajasthan Tonk Jai Moondra selected in Ireland T20 Team Against India His father passed away


Jai Moondra Ireland T20 Team: राजस्थान के टोंक जिले के जय मूंदड़ा (Jai Moondra) का चयन आयरलैंड की क्रिकेट टीम में हुआ है. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड (Ind vs Ire T20) की 14-सदस्यीय टीम में जय मूंदड़ा को जगह मिली है. आयरलैंड टीम की कमान लोर्कन टकर के हाथों में है. वह लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज हैं. अगर 28 वर्षीय जय को भारत के खिलाफ पहले मैच में खेलना का मौका मिलता है तो वह सिमी सिंह के बाद आयरलैंड की तरफ से खेलने वाले एशियाई मूल के दूसरे खिलाड़ी होंगे. राजस्थान में टोंक जिले के मूल रूप से निवासी जय मूंदड़ा 2021 में M.Tech की पढ़ाई करने स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे. इसी दौरान वहां नौकरी की और साल 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिल गई.

जय मूंदड़ा के पिता का सपना पूरा 

आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के लिए उनका आयरलैंड की क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है. टोंक शहर में रहने वाले उनका परिवार इस अचीवमेंट पर बहुत खुश है. जय की मां ने कहा कि बेटे ने उनका सपना सच किया है. जानकारी के अनुसार, जय के भाई भी स्वीडन की टीम के लिए खेलते हैं. जय के पिता गिरिराज मूंदड़ा की मौत हो चुकी है. अब बेटा आयरलैंड की क्रिकेट टीम में खेल रहा है.

जय मूंदड़ा के परिवार वाले कहते हैं कि देश में उसकी चर्चा हो रही है. यह हमारे लिए गर्व का पल है. जय के पापा का सपना था कि वह बड़ा क्रिकेटर बने. आज उनका सपना पूरा हो गया है. अगर वे आज हमारे बीच होते तो अपने बेटे की सफलता पर बेहद गर्व महसूस करते.

छोटी बहन बोली- भाई बचपन से ही शरारती थे

आयरलैंड की क्रिकेट टीम में सलेक्ट हुए जय मूंदड़ा की छोटी बहन मानसी ने बताया कि आयरलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम में भाई के सिलेक्शन की खबर पर हम सब खुशी से झूम उठे. भैया बचपन में बहुत शरारती थे. कई बार मुझे डांट देते थे तो मैं रोने लगती थी और फिर पापा उन्हें डांटते थे. हम दोनों ने बचपन में खूब मस्ती की है. अब वे विदेश में रहते हैं तो उनकी बहुत याद आती है.

टोंक में जय मूंदड़ा के परिवार के लोग

टोंक में जय मूंदड़ा के परिवार के लोग

जय का चचेरा भाई अजय स्वीडन में खेलता क्रिकेट

जय के ताऊ कन्हैयालाल मूंदड़ा ने बताया कि परिवार में पहले कोई पेशेवर क्रिकेटर नहीं है. भतीजे जय और मेरे बेटे अजय मूंदड़ा को बचपन से क्रिकेट का जुनून था. परिवार ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया. जय ने कोरोना काल से पहले बेंगलुरु में भी क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी. जय आयरलैंड की तरफ से खेल रहा है. वहीं उनका बेटा अजय भी स्वीडन में क्रिकेट मैच खेलता है. (टोंक से रवीश टेलर के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं-

कोटा की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स के लिए राजस्थान की पहली वुशु खिलाड़ी का चयन

राजस्थान का गेंदबाज बनेगा वैभव सूर्यवंशी के लिए ‘काल’, जानें कौन है जय मूंदड़ा जिसे मिली आयरलैंड T20 टीम में जगह




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button