खबर

रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात: अब हर दिन चलेंगी मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन , रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल | Major gift from the Railway Minister Ashwini Vaishnaw Mau-Delhi Express train to run; Railways releases timetable


Mau-Delhi Express Train: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ (Mau) जिले और पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, हाल ही में शुरू की गई मऊ-आनंद विहार ‘साप्ताहिक’ एक्सप्रेस ट्रेन अब नियमित रूप से संचालित की जाएगी. रेल मंत्री की घोषणा के बाद रेलवे प्रशासन ने इसकी समय-सारिणी जारी कर दी है. इससे मऊ, आजमगढ़, जौनपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प मिल जाएगा.

पूर्वांचल के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए रेलवे प्रशासन ने मऊ और दिल्ली के बीच शुरू की गई नई ‘साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन’ के “नियमित संचालन” की घोषणा कर दी है. 19 जून को उद्घाटन विशेष ट्रेन के रूप में शुरू हुई आनंद विहार टर्मिनल-मऊ ‘साप्ताहिक’ एक्सप्रेस अब निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार “नियमित” रूप से चलेगी. इसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी.

आनंद विहार-मऊ की ये है रूट और समय

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14056 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस का नियमित संचालन 24 जून 2026 से प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से किया जाएगा. ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, जंघई, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 5:45 बजे मऊ पहुंचेगी.

मऊ-आनंद विहार का ये है रूट और समय

वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 14055 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 25 जून 2026 से प्रत्येक गुरुवार को मऊ से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन तड़के 3 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी.  रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 कोच लगाए जाएंगे. इनमें एलएसएलआरडी, सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर, एसी-3 इकोनॉमी, एसी-3, एसी-2, एसी-1, सह द्वितीय श्रेणी और जनरेटर सह लगेजयान के कोच शामिल रहेंगे. 

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Donation Scam पर फिर गरजे अखिलेश,  बोले- ये लोग SIT को निष्पक्ष काम करने देंगे?

रेलवे की इस पहल से मऊ सहित पूर्वांचल के लाखों यात्रियों को दिल्ली के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने ट्रेन के नियमित संचालन के फैसले का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. 

लेखक के बारे में

img

राहुल सिंह




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button