खबर

बेगूसराय गैंगरेप मामला: बिहार पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा से किया गिरफ्तार | Begusarai gang-rape case Bihar Police arrest two accused from Haryana


Begusarai Gangrape News: बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसआईटी ने बिहार एसटीएफ  के सहयोग से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से दबोचा गया है, जबकि दूसरे को बेगूसराय के ही दियारा इलाके से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, इस बेहद संवेदनशील मामले में शुरुआती स्तर पर लापरवाही बरतने के आरोप में वरीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

हरियाणा के फरीदाबाद से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले को लेकर बेगूसराय के एसपी मनीष ने जानकारी  देते हुए बताया की चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून की देर रात एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई थी. इस संबंध में पीड़ित पक्ष के जरिए 13 जून को एफआईआर  दर्ज कराई गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-टू डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी का गठन किया गया था.

जांच के दौरान एसआईटी और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी नीतीश कुमार को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. जबिक दूसरे अप्राथमिक अभियुक्त अमरजीत कुमार उर्फ ‘मक्का मदीना’ को बेगूसराय के दियारा क्षेत्र से दबोचा गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. एसपी ने बताया कि दोनों ही आरोपियों दोनों पर पहले से भी मामले दर्ज है.

शराब के नशे में वारदात को दिया अंजाम 

एसपी मनीष  ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने गैंग रेप की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और पूछताछ में कुछ अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की बात कही है. दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वारदात के समय उन्होंने शराब पी रखी थी, वहीं पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में भी गैंगरेप की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है.

आरोपी रामू महतो की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की आगे की जांच के बारे में एसपी ने  जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल पुलिस टीम दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दूसरे राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है. अब तक मामले में पांच लोगों द्वारा रेप की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है

पुलिस ने बताया कि महिला के जरिए पहले दर्ज कराए गए केस में रामू महतो नाम के एक आरोपी पर गैंग रेप का आरोप लगाया गया था. उसे अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है.उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले में कुछ खुलासा हो पाएगा.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय गैंगरेप: DIG का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी सस्पेंड, जांच के लिए SIT गठित, दोबारा होगी मेडिकल जांच

लेखक के बारे में

img

अनामिका मिश्रा

सीनियर सब एडिटर

मैं पिछले 9 वर्षों से (2017 से)पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं. दिल्ली के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद मैंने 2013 में हरियाणा…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button