खबर

BPSC 70th Result: दादा BDO, पापा इंजीनियर, अब बेटी बनी SDM… पढ़ें अंकिता कुमारी की सफलता की कहानी | BPSC 70th Final Result Saran Ankita Kumari Becomes SDM


BPSC 70th Result: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में सारण की बेटी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. छपरा शहर के मौना मोहल्ला की रहने वाली अंकिता कुमारी ने BPSC रिजल्ट में 272वीं रैंक हासिल की है. अंकिता की इस सफलता के बाद से पूरे सारण जिले में खुशी है. 272वीं रैंक पाने वाली अंकिता का चयन अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) के पद पर हुआ है. वह सेवानिवृत्त प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रसिक बिहारी सिंह की पोती हैं. उनके पिता अनिल कुमार सिंह भवन निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं.

अंकिता के नाना भी रहे अधिकारी

अंकिता की माता किरण देवी की पहले ही मौत हो चुकी है. अंकिता के नाना स्वर्गीय बिनदेश्वरी राय पौधा संरक्षण पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनके मामा राजन कुमार वर्तमान में छपरा जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. अंकिता की शैक्षणिक उपलब्धियां यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने लगातार तीन बार यूजीसी-नेट (UGC-NET) परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की.

इसके बावजूद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना नहीं छोड़ा और पूरी लगन और मेहनत के साथ बीपीएससी परीक्षा की तैयारी जारी रखी. अपनी सफलता पर अंकिता ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, मामा-मामी और शिक्षकों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और गुरुओं के मार्गदर्शन ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

पटना विश्वविद्यालय में हासिल किया सिल्वर मेडल

अंकिता शुरू से ही पढ़ाई में बेहद प्रतिभाशाली रही है. साल 2013 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, छपरा से मैट्रिक की परीक्षा उत्तर्ण की. इसके बाद वर्ष 2015 में राजेंद्र कॉलेज, छपरा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने पटना का रुख किया और पटना वीमेंस कॉलेज से स्रातक की डिग्री प्राप्त की. अपनी उत्कृष्ठ शैक्षणिक उपलब्धियों के कारण वे कॉलेज की गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं. इसके बाद अंकिता ने पटना विश्वविद्यालय से परास्रातक की पढाई पूरी की और सिल्वर मेडल हासिल किया. 

यह भी पढे़ं-

BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी, 200 SDM, 136 बने DSP, यहां देखें परिणाम

BPSC 70वीं के रिजल्ट में मुजफ्फरपुर का जलवा, अमृता-त्रिपुरारी हुए सफल; ऐसे चेंक करे परिणाम

लेखक के बारे में

img

Ranjeet Vijay

Contributer

रणजीत विजय बिहार के सारण जिले में एनडीटीवी के संवाददाता हैं. शहर की क्राइम से लेकर राजनीतिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है. खबरों के सबसे पहले ब्रेक करना…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button