

PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज दोपहर सेवा तीर्थ में कैबिनेट की अहम बैठक होगी.हैदराबाद के GVK मॉल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत मॉल खाली कराया.अमेरिका में ‘थैंक्सगिविंग’ की छुट्टियों के बीच तूफान की वजह से 1800 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई है.फ्रांस में एक बार फिर से छात्र सड़क पर उतर आए हैं. पेरिस की सड़कों पर प्रोटेस्ट शुरू हो गया है. केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा का सत्र बुलाने का ऐलान किया है. 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का सत्र बुलाया गया है, जो कि 3 दिसंबर तक चल सकता है.अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सत्र के दौरान परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल लाया जा सकता है. इन बिलों से 850 लोकसभा सीटों और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का रास्ता खुल जाएगा. विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है. बता दें कि संसद के मानसून सत्र के तहत दोनों सदनों की बैठक 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, इसके बाद सत्रावसान नहीं हुआ था.
कांग्रेस ने सरकार द्वारा दोनों सदनों की बैठक बुलाने के कदम को संविधान का अपमान करार देते हुए आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के 105 दिन बाद संसद की विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया गया है.
ये भी पढ़ें-क्या दो-तिहाई बहुमत को लेकर आश्वस्त है सरकार? समझिए विशेष सत्र से पहले लोकसभा का पूरा नंबर गेम
ये भी पढ़ें-कुवैत ड्रोन हमले में 2 इटालियन की मौत; अटैक के आरोपों पर ईरान का पलटवार, बोला- यह युद्ध भड़काने की साजिश
LIVE UPDATES HERE…





