मनोरंजन

26/11 के पीड़ितों को याद कर इमोशनल हुईं भूमि पेडनेकर, CM देवेंद्र फडणवीस संग मिलकर दी श्रद्धांजलि


26 नवंबर का दिन भारतीय इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज है. 26 नवंबर 2008 को मुंबई में एक आतंकी हमला हुआ था जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. इस हमले के 18 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पीड़ितों को याद किया और एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

26/11 के पीड़ितों को भूमि पेडनेकर ने दी श्रद्धांजलि

26/11 आतंकी हमले के 18 साल पूरे होने पर भमि ने मुंबई के ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र सीएम दवेंद्र फडणवीस भी नजर आए. एक्ट्रेस और सीएम ने सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों और फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स (मौके पर पहुंचने वालों) को ट्रिब्यूट दिया. 

भूमि पेडनेकर ने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं और लिखा, ‘जिन्होंने अपने शहर की रक्षा में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया आज सुबह मैंने उन बहादुरों को हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के साथ मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और इस घटना का जख्म लिए जी रहे परिवारों को भी नमन किया.’

’26/11 हमेशा हमारी यादों में बसा रहेगा’

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘सबसे पहली मौके पर पहुंचने वाले बचाव कर्मियों, सुरक्षा बलों और मुंबई पुलिस को दिल से श्रद्धांजलि देती हूं. 26/11 हमेशा हमारी यादों में बसा रहेगा. आपके साहस और बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जा सकता.’

11 साल से बॉलीवुड में काम कर रही हैं भूमि पेडनेकर

37 साल की भूमि पेडनेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस एक दशक से ज्यादा वक्त से एक्टिव हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का आगाज बॉलीवुड में साल 2015 की फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से किया था. इसमें वो अभिनेता आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आई थीं. डेब्यू फिल्म में ही भूमि के काम को काफी सराहा गया था.

बॉलीवुड में भूमि को पहली बड़ी और खास पहचान अक्षय कुमार के साथ साल 2017 की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ से मिली थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद भूमि ने ‘बाला’, ‘सांड की आंख’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों में काम किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button