मनोरंजन

अक्षय कुमार क्यों करते हैं 1 साल में एक से ज्यादा फिल्में? बोले- काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा


‘कॉफी विद करण 9’ खबरों में बना है. शो में अक्षय कुमार और रवि किशन नजर आए. दोनों ने शो में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर बातें की. अक्षय के अपने 8 घंटे काम, एक समय में एक से ज्यादा फिल्में करने को लेकर रिएक्ट किया. 

अक्षय कुमार ने कहा, ‘करण आप कर्मा में विश्वास रखते हो? मैंने 36 साल इंडस्ट्री में काम किया है. मैंने एक फिल्म में बहुत मेहनत की है लेकिन वो नहीं चली. दूसरी वाली भी नॉर्मल थी. जब मैंने देखी मुझे अच्छी नहीं लगी. लेकिन वो चली. भगवान रहस्यमयी तरीके से काम करते हैं. कभी-कभी वो आपको किसी एक चीज के लिए किसी अलग समय पर रिवॉर्ड देते हैं.

‘प्रोड्यूसर को खुश रखने की कोशिश करता हूं’

अक्षय ने आगे कहा कि वो आभारी हैं कि उन्हें काम मिला, यहां तक कि उनके करियर के मुश्किल वक्त में भी. अक्षय ने वो समय याद किया जब उन्होंने 15 से 18 फ्लॉप फिल्में दी. अक्षय ने कहा कि उन्हें काम मिल रहा है और वो आगे काम करना चाहते हैं. अक्षय ने कहा कि वो प्रोड्यूसर के आदमी हैं. वो हमेशा अपने प्रोड्यूसर को खुश रखने की कोशिश करते  हैं. उन्होंने कहा कि एक साल में कई फिल्में करने के बावजूद वो हर फिल्म में कड़ी मेहनत करते हैं.
 
इसके अलावा अक्षय ने आठ घंटे काम करने के शेड्यूल पर भी बात की. अक्षय ने कहा, ‘वो कहते हैं कि मैं सिर्फ 8 घंटे काम करता हूं. लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि उन 8 घंटों में मैं अपनी वैनिटी वैन तक भी नहीं जाता.’ अक्षय ने कहा कि वो आठ घंटे काम, आठ घंटे की नींद, बाकी समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं, खाना खाते हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं.

ज्यादा फिल्में क्यों करते हैं अक्षय

शूटिंग शेड्यूल पर बात करते हुए अक्षय ने कहा, ‘किसी ने मुझसे पूछा कि मैं कैसे 60-65 दिनों में अपनी फिल्में पूरी कर लेता हूं. हाल ही में मैंने क्रिस्टोफर नोलन का इंटरव्यू पढ़ा और उन्होंने बताया कि वो एक फिल्म बनाने में 90 डेज से ज्यादा नहीं लेते हैं. टॉम क्रूज ने ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ को 55 दिनों में पूरा किया. एक साथ दो या तीन फिल्मों पर काम करना कोई अजीब बात नहीं है. मुझे नहीं पता कि लोग मुझसे ये क्यों पूछते हैं मैं एक साथ इतनी फिल्में क्यों करता हूं? मैं काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा. मुझे ये कभी समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों पूछते हैं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button