खबर

चुनाव आयोग के खिलाफ फिर सड़कों पर CJP, दीपके का ऐलान- नागपुर में निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली | nagpur-loktantra-bachao-samvidhan-bachao-protest-cjp-abhijeet-deepke



नागपुर:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ गुरुवार को नागपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ प्रदर्शन और जनसभा आयोजित करने की घोषणा की है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की.

दीपके ने बताया कि उनका संगठन सूखे से प्रभावित विदर्भ और मराठवाड़ा के जिलों में किसानों को अपनी समस्याएं बताने का अवसर देने के लिए छह दिवसीय ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम से अभियान भी शुरू करेगा.

कहां और कब होगा प्रदर्शन?

उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ आंदोलन नागपुर के संविधान चौक पर शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा. अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज और आशुतोष रांका भी इसमें शामिल होंगे.

सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

दीपके ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ‘देशभर में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. इसकी शुरुआत चुनावों के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त से हुई और फिर हर राज्य में वोटों की चोरी होने लगी. कोल्हापुर में गोकुल डेरी चुनाव हारने के बाद अब वे दूध सहकारी संस्था में अपने लोगों को बैठाने की कोशिश कर रहे हैं और चुनावों को हाईजैक कर उनमें धांधली कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘एक छोटी दूध सहकारी संस्था के चुनाव में चोरी करने पर उन्हें शर्म आनी चाहिए. क्या देश में अब लोकतंत्र बचा है या नहीं?’

दीपके ने दावा किया कि देश में चुनाव महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं और कौन सरकार बनाएगा तथा कौन हारेगा, इसका फैसला भाजपा के मुख्यालय में ही हो रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘चुनाव आयोग यानी ज्ञानेश कुमार को जीतने वाले उम्मीदवारों और उनकी जीत के अंतर की सूची का केवल एक वॉट्सऐप मैसेज मिलता है और वह कठपुतली की तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसकी घोषणा कर देते हैं.’

उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ आंदोलन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश के लोगों को याद दिलाना जरूरी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश मनमाने ढंग से नहीं चलाने दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें | सौरभ दास को लंदन जाने से रोका गया, पासपोर्ट में गलत पाई गई जानकारी- सूत्र

संविधान और आंबेडकर का जिक्र

दीपके ने कहा, ‘अगर आप देश चलाना चाहते हैं तो सवालों के जवाब देना भी सीखिए. यह देश डॉ. बी आर आंबेडकर के बनाए संविधान के आधार पर चलेगा. डॉ. आंबेडकर की विचारधारा को खत्म करने और संविधान को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन देश के लोग ऐसा नहीं होने देंगे.’

किसानों के लिए ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान

आशुतोष रांका ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों का दौरा करेगी.

उन्होंने कहा कि सीजेपी किसानों की समस्याओं और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को देश के सामने रखेगी.

रांका ने बताया कि ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान के तहत महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, केरल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान का भी दौरा किया जाएगा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button