खबर

Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता, भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप 12 में नहीं बना सकीं जगह | miss-universe-2026-jennifer-barreto-of-puerto-rico-wins-indias-kaziah-liz-mejo-exits-before-top-12


नई दिल्ली:

Miss Universe 2026: मिस यूनिवर्स 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने अपने नाम कर लिया है. 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्होंने विजेता का खिताब जीता. वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतिभागी रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला ने तीसरा स्थान हासिल किया. भारत की प्रतिनिधि कजियाह लिज मेजो इस बार ताज जीतने से चूक गईं. उन्होंने कॉम्पटीशन के टॉप 30 में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह टॉप 12 में पहुंचने से पहले ही कॉम्पटीशन से बाहर हो गईं.

जेनिफर बैरेटो कौन हैं? (Who is Jennifer Barreto?)

मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली जीतने वाली जेनिफर बैरेटो प्यूर्टो रिको की प्रतिनिधि हैं. वो सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन ही नहीं, बल्कि हाई एजूकेशन और सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं. जेनिफर ने रिसर्च साइकोलॉजी (Research Psychology) में बैचलर की डिग्री ली है. इसके अलावा उनके पास दो मास्टर डिग्रियां हैं, जिनमें एक साइकोलॉजी और दूसरी क्लिनिकल सोशल वर्क में है. जेनिफर ने रिसर्च साइकोलॉजी (Research Psychology) में बैचलर की डिग्री ली है. इसके अलावा उनके पास दो मास्टर डिग्रियां हैं, जिनमें एक साइकोलॉजी और दूसरी क्लिनिकल सोशल वर्क में है.

साल 2021 में उन्होंने अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस में फोर्ट हूड, टेक्सास में अपनी प्रोफेशनल जर्नी शुरू की. वहां वो फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम के तहत एजूकेटक और संकट-प्रतिक्रिया सहयोगी (Crisis Co-Responder) के तौर पर काम करती थीं. इस रोल के चलते वो घरेलू हिंसा और बाल शोषण से प्रभावित मिलेट्री परिवारी की मदद करती थीं. इसके साथ ही, नेताओं को रोकथाम और हस्तक्षेप संबंधी रणनीतियों पर ट्रेनिंग भी दी. जेनिफर ने कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी काम किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@missuniverseindiaorg

Miss Universe 75 का ग्रैंड फिनाले प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में आयोजित किया गया. ये कॉम्पटीशन इंटरनेशनल व्यूजी पेजेंट के 75 साल पूरे होने का स्पेशल मौका भी था. इस साल इसमें 116 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया. कॉम्पटीशन के दौरान कंटेस्टेंट्स ने नेशनल कॉस्ट्यूम, प्रीलिमिनरी और फाइनल राउंड में अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया. कंटेस्टेंट्स को उनकी स्टेज पर प्रेसेंस, सेल्फ कॉन्फिडेंस और अलग-अलग राउंड में परफॉर्मेंस के बेस पर नंबर दिए गए.  मेक्सिको की मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश ने जेनिफर को ताज पहनाया.

मिस यूनिवर्स 75 पेजेंट इस बार विवादों से भी काफी घिरा रहा है. कॉम्पटीशन के दौरान कुछ कंटेस्टेंट के नाम वापस लेने, फ्रेंचाइजी राइट्स को लेकर हुए विवाद और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी शिकायतों ने मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन को आलोचनाओं के घेरे में ला दिया. वहीं, भारत का मिस यूनिवर्स का ताज जीतने का इंतजार लगातार पांचवें साल भी जारी रहा. साल 2021 में हरनाज संधू के खिताब जीतने के बाद से अब तक कोई इंडियन लड़की ये ताज अपने नाम नहीं कर सकी है. भारत ने अब तक तीन बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. सबसे पहले सुष्मिता सेन ने 1994 में देश को यह गौरव दिलाया था. इसके बाद लारा दत्ता ने साल 2000 में यह ताज अपने नाम किया. फिर 21 साल बाद हरनाज संधू ने 2021 में मिस यूनिवर्स बनकर भारत को तीसरी जीत दिलाई थी.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button