खबर

61 की उम्र में मुंबई में अकेली रह रहीं ‘करमचंद की किट्टी’, दूरदर्शन पर थीं पॉपुलर, बोलीं- मैं दुखियारी महिला नहीं | Doordarshan popular Detective show karamchand kitti aka Sushmita Mukherjee reveals why she is living alone at 61 year age


नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी 61 साल की उम्र में अकेली रह रही हैं. इस तरह की हेडलाइन और कैप्शन के साथ आपने कई वीडियो देखे होंगे. ये वीडियो इस तरह पेश किए जाते हैं जैसे कि सुष्मिता किसी मजबूरी के चलते अकेले रह ही हों. शायद कुछ इसी तरह के वीडियो सुष्मिता की नजर में भी पड़े होंगे तभी उन्होंने इन सभी अकेलेपन के दावों वाले वीडियो का जवाब देने की सोची और साफ किया कि वह किसी मजबूरी की वजह से नहीं बल्कि अपनी खुशी से अकेले रहती हैं और उनके पति भी खुश हैं दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं समाज के लिए भी काम करते हैं.

सुष्मिता मुखर्जी ने वीडियो जारी कर शेयर की अपनी बात

सुष्मिता ने कहा, ये बातचीत इस बारे में है कि मैं अकेली क्यों रहती हूं. मैं अकेले रहकर खुश क्यों हूं. मैं कोई दुखियारी महिला नहीं हूं जिसे उसके परिवार ने छोड़ दिया है. मैं बहुत कम्फर्टेबल नहीं हूं पर्सनल लाइफ शेयर करने में लेकिन इतना बता देती हूं कि मैं दिल्ली में पली बढ़ी हूं एक जाइंट फैमिली में. मुझे परिवार के साथ रहना पसंद है. लेकिन मेरी जिंदगी में कुछ ऐसी घटना हुई जिससे मुझे बहुत आघात लगा. मेरे हस्बेंड मुझे देर से मिले उन्होंने मुझे लाइफ में सबकुछ दिया. लेकिन अब बच्चे बड़े हो गए हैं. मैं दिल से वर्किंग वुमेन नहीं हूं. मेरी प्रायौरिटी हमेशा फैमिली रही है. मैंने अपने बच्चों को पाला लेकिन अब वो अपनी अपनी जगह चले गए हैं.

उन्होंने कहा, हमारा मध्यप्रदेश के ओरछा में एक रहवास है वहां हम बच्चों और महिलाओं के साथ आर्ट और कल्चर पर काम करते हैं. जब मेरे पति को मुंबई में काम होता है जो वो यहां आते हैं. जब मुझे मुंबई में काम नहीं होता तो मैं वहां जाती हूं और हम साथ में काम करते हैं. वानप्रस्थ में अब समाज के लिए कुछ करने का दिल करता है.  

उन्होंने कहा, मैंने देखा है कि लोग साथ रहते हैं लेकिन आपस में बात नहीं करते, साइड अफेयर्स होते हैं. मुझे लगता है कि लिव अलोन लिव हैप्पिली. भले आप अकेले रहें लेकिन खुश रहें. मैं इस उम्र में औरतों को कहती हूं कि सभी को हेल्दी रहना चाहिए. मैं योग करती हूं, मैंने वेट लिफ्टिंग भी शुरू की है. हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. हमें खुश रहना चाहिए.

सुष्मिता मुखर्जी ने 45 की उम्र में की थी दूसरी शादी

सुष्मिता मुखर्जी ने साल 1978 में सुधीर मिश्रा से शादी की थी. ये रिश्ता 22 साल चला और फिर दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इसके बाद सुष्मिता, राजा बुंदेला के करीब आईं और साल 2009 में उन्होंने दूसरी शादी की. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. राजा बुंदेला भी जाने माने एक्टर और राजनेता हैं. 

सुष्मिता मुखर्जी की यादगार फिल्में

सुष्मिता मुखर्जी हिंदी सिमेमा की पुरानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई सपोर्टिंग किरदारों में अपनी शानदार अदाकारी से जान डाली है. उनकी यादगार फिल्मों में घर जमाई, खलनायक, रुदाली, किंग अंकल, दिल्लगी, गोलमाल, दोस्ताना, बत्ती गुल मीटर चालू, जरा हटके जरा बचके जैसी फिल्में शामिल हैं. दूरदर्शन की बात करें तो इनके तमाम पॉपुलर शो में करमचंद दर्शकों का काफी पसंदीदा था. इसमें वह किट्टी यानी करमचंद की असिस्टेंट के रोल में नजर आती थीं.

यह भी पढ़ें: सोनू निगम की सेहत खराब! गर्दन की नसें दबने के चलते तकलीफ में सिंगर, बोले- एक हफ्ते से भुगत रहा हूं

लेखक के बारे में

img

उर्वशी नौटियाल

चीफ सब एडिटर

उर्वशी नौटियाल ने 2010 में टीवी से शुरुआत की. शुरुआत में ब्रॉडकास्टिंग मीडियम की बारीकियां सीखने के बाद 2015 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाथ आजमाया. लाइव…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button