खबर

नौसेना में शामिल हुआ ‘डीएससी ए21’, समुद्र की गहराइयों में अभियानों को मिलेगी नई ताकत | indian navy inducts dsc a21 diving support craft



नई दिल्ली. समुद्र की सतह के नीचे चलने वाले विशेष अभियानों में भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ने जा रही है. शुक्रवार को नौसेना के बेड़े में समुद्री स्पोर्ट क्राफ्ट ‘डीएससी ए21′ को शामिल किया गया है. डीएससी ए21, पांच गोताखोरी सहायता पोतों की परियोजना के तहत बनाया गया दूसरा पोत है. इसे 20 नवंबर को नौसेना के डॉकयार्ड में नौसेना को सौंपा गया. यह पोत समुद्र की गहराइयों में गोताखोरों के अभियानों से लेकर पानी के नीचे निरीक्षण और मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कामों में मदद करेगा. नौसेना का कहना है कि डीएससी ए21 की खासियत यह है कि इसे पूरी तरह स्वदेशी रूप से भारत में ही डिजाइन और निर्मित किया गया है. टीआरएसएल ने इसका निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर के नौसैनिक नियमों के तहत किया है. इसे खास तौर पर नौसेना के गोताखोरी अभियानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 

इसल‍िए पड़ी डीएससी ए21 की जरूरत

दरअसल, समुद्र के भीतर कई ऐसे काम होते हैं, जिन्हें सामान्य जहाजों के जरिए अंजाम देना आसान नहीं होता. पानी के नीचे जहाजों और अन्य संरचनाओं की जांच करना, उनकी देखरेख करना और जरूरत पड़ने पर मरम्मत करना एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण काम है. ऐसे अभियानों में नौसेना का यह नया जहाज यानी डीएससी ए21 महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह नौसेना के गोताखोरों को उनके विशेष अभियानों के लिए सहायता उपलब्ध कराएगा और समुद्र के भीतर निरीक्षण, रखरखाव तथा मरम्मत के कामों को आसान बनाएगा. 

विशेष गोताखोरी मिशनों के लिए अतिरिक्त क्षमता

इस पोत के शामिल होने से भारतीय नौसेना को विशेष गोताखोरी मिशनों के लिए अतिरिक्त क्षमता मिलेगी. साथ ही, देश के पश्चिमी समुद्री तट पर नौसेना की अभियानगत तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी. समुद्र के भीतर होने वाले तकनीकी और रखरखाव संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम देने में यह पोत अहम साबित होगा. 

स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत ‘निपुण’ भी नौसैनिक बेड़े में शामिल

गौरतलब है कि पांच गोताखोरी सहायता पोतों की इस परियोजना का डीएससी ए21 दूसरा पोत है. इसका स्वदेशी निर्माण नौसेना के लिए विशेष जरूरतों वाले पोतों के घरेलू निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है.  इसी साल स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत ‘निपुण’ भी नौसैनिक बेड़े में शामिल हुआ है. इसको खास तौर पर गहरे समुद्र में गोताखोरी और पानी के नीचे होने वाले अंडर वॉटर मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है. 

यह संकट में फंसी सबमरीन की भी मदद कर सकता है. नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की मौजूदगी में इसे नौसेना में शामिल किया गया था. सामान्य नौसैनिक पोत समुद्र की सतह पर काम करते हैं, लेकिनय् ऐसे पोत हैं जिनका प्रभाव समुद्र की गहराइयों तक जाता है. निपुण में तो बकायदा आधुनिक गोताखोर प्रणालियां हैं जिनसे कठिन समुद्री परिस्थितियों में भी काफी लंबे समय तक गोताखोरों को मदद मिलती है. पानी के नीचे किसी संदिग्ध वस्तु की जांच हो या कोई और मिशन, ‘निपुण’ सभी के लिए भी तैयार है.   

यह भी पढ़ें | दिवाली पर चमकी किस्मत, भारतीय नौसेना में अफसर बनेगा अंकित शर्मा, UPSC CDS में AIR-11 
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button