खबर

Ramayana box office collection day 15: रॉकी भाई यश को रामायण ने दी मात, KGF चैप्टर 2 का रिकर्ड तोड़ रचा इतिहास | Ramayana box office collection day 15 Rocky Bhai Yash Ramayana outshines makes history by breaking record of KGF Chapter 2



Ramayana box office collection day 15: रामायण ने अपनी कामयाबी में एक और खिताब अपने नाम कर लिया है और रॉकी भाई को मात दे दी. दरअसल, केजीएफ चैप्टर 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है. लेकिन नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ने भारत में 860 करोड़ की कमाई हासिल करके यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 15वें दिन गुरुवार को रामायण ने 19.35 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की, जिसमें हिंदी में 14 करोड़, मलयालम में 1.75 करोड़, तमिल में 1.50 करोड़, कन्नड़ में 1.40 करोड़ और तेलुगू में 70 लाख फिल्म ने कमाए. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 863.75 करोड़ पहुंच गया. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1032.15 करोड़ रहा. इसके बाद वर्ल्डवाइड कमाई 1547.15 करोड़ रही. इसमें 515 करोड़ ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन है. 

ये भी पढे़ं- पवन सिंह का रोमांटिक गाना, खुशी कक्कड़ ने की साड़ी की डिमांड, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

रामायण ने छोड़ा इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

रामायण ने पहले ही आदित्य धर की धुरंधर और लक्ष्मण उत्तेकर की छावा को पछाड़ दिया है. जबकि उसका अगला निशाना धुरंधर द रिवेंज, पुष्पा 2, बाहुबली 2 और दंगल है. हालांकि केजीएफ चैप्टर 2 का भी लिस्ट में नाम शामिल हो गया है, जिसने 859.70 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन हासिल किया था. 

रामायण के बारे में 

4000 करोड़ के बजट में बनीं रामायण दो पार्ट में हैं, जिसका पहला पार्ट 5 नवंबर को दीवाली के अवसर पर रिलीज किया गया तो वहीं दूसरा पार्ट दीवाली 2028 में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. जबकि नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में और यश रावण के रोल में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुलप्रीत सिंह, विवेक ओबरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता अहम रोल में हैं. वहीं अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है. 

ये भी पढे़ं- Gunmaaster G9 का गाना रिलीज, 47 साल पुराने गाने का कॉपी, डायरेक्टर बोले-  उसकी जगह लेना नहीं




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button