खबर

पवन सिंह का रोमांटिक भोजपुरी गाना, खुशी कक्कड़ ने की साड़ी की डिमांड, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल | Sadiya Ae Jaan new Bhojpuri song Khushi Kakkar saree demand from Pawan Singh in Bhojpuri Song 2026



पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार हैं, जिनके गाने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाते हैं. वहीं इन दिनों उनका एक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसमें खुशी तिवारी खुद को संवारने के लिए पवन सिंह से नई-नई साड़ियों की डिमांड कर रही हैं, जबकि पवन सिंह भी उनके साड़ी लुक पर फिदा हैं. जबकि पवन सिंह का कहना है कि वे काली साड़ी पहनकर बहुत कमाल लगती हैं. गाने में खुशी तिवारी और पवन सिंह का रोमांस भी दिखाया गया है और पर्दे पर दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी गाने की तरह खिल रही है. गाने को पवन सिंह ने सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है जबकि गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत निर्देशक प्रियांशु सिंह हैं. 

पवन सिंह-खुशी ककक्ड़ का भोजपुरी रोमांटिक गाना

‘सड़िया ए जान गाने का म्यूजिक भी वाइब देने वाला है, जिससे सुनने के बाद आपका भी मन डांस करने के लिए करेगा. लेटेस्ट गाने को 1 सात महीने पहले रिलीज किया गया था, जिसे अब तक 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने के बोल रोमांटिक हैं, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें- सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना, दो महीने में पॉपुलर, रोमांटिक गाने में प्रेमिका की तारीफ में सूफी बोल ने जीते दिल

पवन सिंह के गाने 

साउथ की पैन-इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में भी पवन सिंह का स्पेशल गाना और अपीरियंस रखी गई थी. फिल्म में उनका गाना टच बेबी’ को फिल्माया गया, जिसमें वे अदिवि शेष के साथ पर्दे पर धमाल मचाते हुए दिखे थे. यह साउथ सिनेमा में पवन सिंह का डेब्यू था, जिसे फैंस की तरफ से बहुत सारा प्यार भी मिला. इसके अलावा कई बॉलीवुड के गानों में भी पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है. 

ये भी पढ़ें- Panchayat 5 Trailer Release: पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, इस दिन प्राइम वीडियो करेगा शेयर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button