खबर

10 हजार सैलरी वाले के यहां से 30 लाख कैश, 10 लाख के गहने जब्त… रेड में इतना कुछ मिला कि हैरान रह जाएंगे | eou-raid-afzal-alam-30-lakh-cash-14-plots-sitamarhi



सीतामढ़ी:

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी शुरू की है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम बाजपट्टी में अफजल आलम के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही उनके भाई के घर पर भी EOU की रेड जारी है.

छापेमारी के दौरान टीम विभिन्न दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच कर रही है. आर्थिक अपराध इकाई की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

छापेमारी में अब तक क्या मिला?

छापेमारी के दौरान अफजल आलम के ठिकानों से 30 लाख रुपए कैश और 10 लाख से ज्यादा के गहने मिले हैं. इसके साथ ही 8 बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और 8 पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं.

10 हजार सैलरी और करोड़ों की संपत्ति

अफजल आलम 2021 में प्रखंड प्रमुख बने थे. उन्हें 10 हजार रुपए सैलरी मिलती है. लेकिन पिछले 5 साल में उन्होंने 14 प्लॉट और मकान खरीदे हैं.

अफजल ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर में 4 करोड़ की जमीन खरीदी है.

फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति और अन्य बरामदगी से जुड़ी और ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button