खबर

kajal raghwani Bhojpuri Song: काजल राघवानी का भोजपुरी गाना, एक दिन की सास बन देवरानी, जेठानी, ननद और सासूमां पर चलाया हुकूम, प्रिंयका सिंह और ओम झा की आवाज | Kajal Raghwani Bhojpuri song  becomes ek din ki saas exerts authority over nanad devrani jethani and saasu maa  features  Priyanka Singh Om Jha voice



नई दिल्ली:

काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और जय यादव के साथ कई हिट फिल्में दी हैं. जबकि उनकी ज्यादातर फिल्में खेसारी और पवन सिंह के साथ हैं. इनमें मेहंदी लगा के रखना, मैं सहरा बांध के आऊंगा, भोजपुरिया राजा, पटना से पाकिस्तान और गुल्हन गंगा पार के शामिल है. इसके अलावा काजल राघवानी की फैमिली फिल्में भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं, जिसमें से एक का गाना इन दिनों यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इसमें वह एक दिन की सास बनकर हुकूम चलाती हुईं नजर आ रही हैं. इस गाने को प्रियंका सिंह और ओम झा ने आवाज दी है. आइए आपको बताते हैं हम काजल राघवानी के किस गाने के बारे में बात कर रहे हैं. 

हम हैं एक दिन की सास को प्रियंका सिंह और ओम झा ने बनाया खास

काजल राघवानी के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह 2023 में आई भोजपुरी फिल्म एक दिन की सास का टाइटल ट्रैक गाने हम हैं एक दिन की सास का गाना है, जिसे प्रियंका सिंह और ओम झा ने आवाज दी थी. वहीं संगीत भी ओम झा का था. गीतकार अरबिंद तिवारी थे. इस गाने को यूट्यूब पर 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.  इस गाने में बहू (काजल राघवानी) एक दिन के लिए सास बनकर सास, देवरानी, जेठानी और ननद पर हुकुम चलाती हुई नजर आती है.  

ये भी पढ़ें- 64 साल पुरानी पहली भोजपुरी फीचर फिल्म, लता, ऊषा, सुमन कल्याणपुर और रफी की आवाज में 7 गाने हैं अमर

हम हैं एक दिन की सास भोजपुरी गाने के लिरिक्स

कितने आदमी है
एक, दो, तीन, चार
जी चार
आदमी चार और काम कुछ भी नहीं
बहुत लापरवाही है, तुम्हे क्या लगा?
एक दिन की सास शाबासी देगी, तारी करेगी?
मानुष के रूप में वन मानुषों
इस घर को क्या चिड़िया घर समझ लिया है
ना पूजा, ना पाठ, ना बड़ो की इज्जत, ना छोटो को प्यार
बहुत ना इंसाफी है……
झाड़ू कौन लगाएगा, जी हम
पोछा कौन लगाएगा, हम, हम लगाएंगे
बाकी सब काम के करी, तोहार काका

काजल राघवानी की एक दिन की सास की कहानी

एक दिन की सास फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है. जबकि फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. काजल राघवानी, जय यादव, किरण यादव, प्रेम दुबे, श्वेता वर्मा, रिंकू भारती और स्व. आकांक्षा दुबे अहम किरदार में नजर आई थीं. काजल राघवानी की फिल्म एक दिन की सास एक साधारण परिवार की कहानी है जहां सास-बहू के रिश्ते में नोक-झोंक देखने को मिलती है. लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि बहू (काजल राघवानी) को सिर्फ एक दिन के लिए सास का रोल निभाना पड़ता है. उस एक दिन में वह घर के सारे आलसी और लापरवाह सदस्यों देवरानी, जेठानी, ननद और सासूमां को अनुशासन में लाती है, काम करवाती है और मजेदार रिएक्शन देती है.  

ये भी पढ़ें- Pawan Singh Chhath Song: पवन सिंह का नया छठ गीत, उगते सूर्य को अर्घ्य देने की होई गईलें भोर में दिखाई परंपरा, अव्या दुबे के साथ छठ पूजा को बनाया खास




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button