खबर

संचिता उगले की दोस्त गीतांजलि का दावा, मौत से कुछ महीने पहले एक्ट्रेस ने कहा था- ‘जीना नहीं चाहतीं’ | Sanchita Ugale friend Geetanjali claims few months before her death said She did not want to live


नई दिल्ली:

एक्ट्रेस संचिता उगाले की 22 साल की उम्र में मौत हो गई. इसके कुछ दिनों बाद उनकी दोस्त गीतांजलि ने बताया कि ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस ने खुदकुशी करने से कई महीने पहले ही मरने की बात कही थी. गीतांजलि ने कहा कि वह जांच में मदद के लिए पर्सनल मैसेज शेयर करने को तैयार हैं, लेकिन वह नहीं चाहतीं कि उन्हें सोशल मीडिया कंटेंट बनाया जाए. गीतांजलि ने ‘टेली टॉक इंडिया’ को बताया, “अगर कोई व्यक्ति कई बार कहता है कि वह आत्महत्या कर लेगा, तो यह अचानक नहीं हुआ. वह छह महीने से कह रही थी कि वह मरना चाहती है, वह जीना नहीं चाहती.”

गीतांजलि ने कहा कि संचिता साल की शुरुआत से ही डिप्रेशन से जूझ रही थीं. उन्होंने कहा, “वह डिप्रेशन में थीं.  मुझे लगता है कि यह जनवरी में शुरू हुआ था.” गीतांजलि ने दावा किया कि एक्ट्रेस कभी-कभी कई दिनों तक जागती रहती थीं. गीतांजलि ने कहा, “वह लगातार पांच दिनों तक सोती नहीं थीं.”हालांकि उन्हें पक्का नहीं पता कि असल में इसकी वजह क्या थी, लेकिन गीतांजलि को लगा कि संचिता किसी तरह के ट्रॉमा से गुजर रही थीं. शो में लीड रोल मिलने के बावजूद संचिता की काम में दिलचस्पी  कम हो रही थी. 

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्मों की आंधी, ऑब्सेशन के बाद हॉन्टेड 3 डी की आंधी में उड़ी बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की फिल्में

गीतांजलि ने याद किया कि गुजरात में एक शूट से लौटने के बाद संचिता ने कहा था कि अब उसका अपने काम में भावनात्मक जुड़ाव महसूस नहीं होता. गीतांजलि ने कहा, “उसने मुझसे कहा कि उसका मन इसमें नहीं लग रहा था.” जब गीतांजलि ने संचिता को  हिम्मत बंधाने की कोशिश की, तो  एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “नहीं, मुझे किसी भी चीज में अच्छा नहीं लग रहा है. यह कैसी जिंदगी है? मुझे यह बहुत तकलीफदेह लग रहा है.”

प्रोडक्शन हाउस के साथ झगड़े की अफवाहों को खारिज करते हुए गीतांजलि ने कहा कि प्रोडक्शन हाउस उनकी हालत को समझने के लिए उन्हें कई डॉक्टरों के पास ले गया था. गीतांजलि की बातें एक्ट्रेस के पिता के उस बयान की पुष्टि करती हैं कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 14 जून को नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में साईं संतोषी बिल्डिंग स्थित उनके घर पर हुई.
अचोले पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विनोद बाग ने बताया कि संचिता ने खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया था और कथित तौर पर शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच साड़ी से छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें- सीएम बनने के बाद भी थलापती विजय को इस एक्टर ने बुलाया ‘डार्लिंग’, सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पद बदलता है, इंसान नहीं’  

परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग उन्हें वसई-विरार म्युनिसिपल हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले एक जांच रिपोर्ट तैयार की गई. उनके पिता मच्छिंद्र उगले की शिकायत के आधार पर, अचोले पुलिस ने 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की. उन्हें जी टीवी के लंबे समय से चल रहे शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया टंडन का किरदार निभाने के लिए पहचान मिली थी. ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा, वह ‘वागले की दुनिया’ में रुचिता जेटली के किरदार में दिखीं. उन्होंने विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी का यंग रोल किया था. 

लेखक के बारे में

img

प्रियंका तिवारी

Consulting News Writer

2014 में पत्रकारिता की शुरुआत. चौथी दुनिया, सन्मार्ग, अमर उजाला, जनसत्ता जैसे संस्थानों में रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा. फिल्म, टेक, हेल्थ, आर्ट ए…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button