खबर

खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत, घर से दूर पिया बिहरिया को बिहार जाने और छठ पूजा के लिए मनाती पत्नी, डिंपल सिंह संग शानदार केमिस्ट्री | piya bihariya khesari lal yadav chhath song 2026 dimpal singh bhojpuri song on chhath puja



नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपना नया छठ गीत लाए हैं, जिसमें उनकी कैमेस्ट्री डिंपल सिंह के साथ फैंस का दिल जीत रही है. 2026 के इस छठ गीत का भाव यह है कि एक पत्नी अपने घर जाकर पति के साथ छठ पूजा सेलिब्रेट करने की गुजारिश करती हुईं नजर आ रही है. छठ महापर्व के अवसर पर इस गीत में भक्ति, पारिवारिक भावनाएं और पति-पत्नी के प्रेम को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है, जो फैंस का दिल जीत रहा है. वहीं इस गाने में बिहारवासियों के लिए छठ क्या मायने रखता है. इसके बारे में भी बता रहा है. 

खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत

खेसारी लाल यादव के जिस नए छठ गीत की हम बात कर रहे हैं वह है ‘पिया बिहरिया’, जिसका नाम ही गाने की कहानी बयां कर रहा है. गाने में भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें उस व्यक्ति का जिक्र है, जो रोजगार या काम के सिलसिले में घर से दूर रह रहा है. इस छठ गीत की कहानी भी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पति परदेस में रहकर काम करता है और छठ पूजा के पावन अवसर पर वह अपने पिया को बिहार जाकर छठ मनाने के लिए कहती दिख रही है.  

ये भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Chhath Song: खेसारी लाल का नया छठ गीत, धनिया मोर शहरी बाड़ी में पल्लवी सिंह भी आईं नजर, यूं मनाया शहरी लड़की ने पहला छठ

 
लाखों लोग काम के लिए जाते हैं शहर

खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह के इस छठ गीत में उस भाव को दिखाया गया है, जो हर बिहारवासी महसूस करता है, जो काम और रोजगार के लिए घर परिवार से दूर दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में काम के लिए जाते हैं. लेकिन छठ पूजा के अवसर पर घर अपने परिवार के पास लौटते हैं. वहीं जो लोग नहीं जा पाते उनकी अपनों की कमी को छठी मैया की याद को बयां करता है.  गाने का संगीत पारंपरिक भोजपुरी लोकधुनों पर आधारित है. छठ घाट, पूजा के दृश्य, डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की झलकियां तथा पारंपरिक संस्कृति को खूबसूरती से फिल्माया गया है. 

खेसारी लाल यादव के बारे में 

खेसारी लाल यादव भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिनके छठ गीत हर साल लाखों-करोड़ों लोगों द्वारा सुने जाते हैं. उनके कई पुराने छठ गीत आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं. जबकि हाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका धनिया मोर शहर बाड़ी रिलीज हुआ है, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है.  

ये भी पढ़ें- 64 साल पुरानी पहली भोजपुरी फीचर फिल्म, लता, ऊषा, सुमन कल्याणपुर और रफी की आवाज में 7 गाने हैं अमर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button