खबर

छठ माई के पति कौन थे? जानें छठ का सूर्य देव से क्या है रिश्ता | Chhath Mai ke pati kaun hai Who was husband of Chhath Mai chhath ka surya dev se kya Rishta hai



Chhath Puja 2026: देशभर में महापर्व छठ बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी शुक्रवार से हुआ और इसका समापन सप्तमी तिथि यानी 16 नवंबर सोमवार को होगा. चार दिनों तक चलने वाले महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित है. इस पर्व में महिलाएं-पुरुष परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं. छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन उषा अर्घ्य देने की परंपरा है. इस दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर पूजा की सभी सामग्री लेकर नदी, तालाब या घाट पर पहुंचते हैं. वहां पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य देते हैं. हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि छठी मैया के पति कौन थे? चलिए आपको बताते हैं छठ माई के पति कौन थे और छठ का सूर्य देव से क्या रिश्ता है?

छठी मैया कौन हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया को षष्ठी देवी और देवसेना के नाम से जाना जाता है. उनका संबंध प्रकृति की छठी शक्ति से बताया गया है. ब्रह्मवैवर्त पुराण में षष्ठी देवी का वर्णन मिलता है. उन्हें संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है. उनकी पूजा करने से बच्चों को अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है. यही कारण है कि छठ पूजा पर महिलाएं अपने बच्चों और परिवार की खुशहाली के लिए कठिन व्रत रखती हैं.

छठी मैया के पति कौन थे?

देवी भागवत पुराण में षष्ठी देवी को देवसेना नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, उनका विवाह भगवान कार्तिकेय यानी स्कंद से हुआ था. भगवान कार्तिकेय देवताओं के सेनापति माने जाते हैं. इसलिए भगवान कार्तिकेय को छठी मैया का पति माना जाता है.

छठी मैया का सूर्य देव से क्या रिश्ता है?

बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में प्रचलित लोकमान्यता के अनुसार छठी मैया को सूर्य देव की बहन माना जाता है. इसी वजह से छठ महापर्व में सूर्य देव के साथ छठी मैया की भी पूजा होती है. हालांकि, सूर्य देव की बहन के रूप में छठी मैया का उल्लेख मुख्य रूप से लोकपरंपराओं और छठ के पारंपरिक गीतों में मिलता है. पुराणों में उनकी पहचान षष्ठी देवी और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री के रूप में अधिक स्पष्ट है.

यह भी पढ़ें:- छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है? जानिए इसके पीछे की मान्यता और महत्व

यह भी पढ़ें:- छठ में केले के पत्ते और आम की लकड़ी का इस्तेमाल क्यों होता है? जानें आध्यात्मिक महत्व





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button