खबर

बाहुबली के कंपोजर ने घटाया 22 किलो वजन, 65 की उम्र में एम.एम. कीरावानी के ट्रांसफॉर्मेशन को देख अनुपम खेर हैरान | Baahubali composer M M Keeravani 22 kg weight loss shocked Anupam Kher at age 65



अनुपम खेर ने हाल ही में हैदराबाद में ऑस्कर विनिंग कंपोजर एम. एम. कीरावानी से मुलाकात की, जिन्होंने बाहुबली और आरआर जैसी फिल्मों का म्यूजिक कंपोज किया है. उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय कंपोजर ने 22 किलो वजन कम कर लिया है, जिसे देखकर वह खुद हैरान रह गए. एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंपोजर को लेकर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने एम. एम. कीरावानी के डेडिकेशन और फोकस की तारीफ करते हुए बताया कि इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद म्यूजिक डायरेक्टर पहले से ज्यादा खुश और कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं.

एक्टर ने लिखा, “मिस्टर कीरावानी, मेरे सबसे प्यारे दोस्त, ऑस्कर विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर एम. एम. कीरावानी सर ने कमाल करते हुए 22 किलो वजन कम किया है और उनका डेडिकेशन सच में इंस्पायर करने वाला है. हैदराबाद ट्रिप के दौरान उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. उनके अंदर फ्रेश एनर्जी और दुनिया को जीतने का साहस था. उनकी चाल में एक प्यारा सा जोश था और उन्हें इतना खुश और कॉन्फिडेंट देखकर मुझे बहुत गर्व हुआ.”

उन्होंने आगे लिखा, “कीरावानी सर, आप म्यूजिक के जीनियस हैं और अब आपने हमें दिखा दिया है कि फोकस और डेडिकेशन से क्या-क्या मुमकिन है. मेरे दोस्त, आपके इस इंस्पायरिंग नए चैप्टर के लिए शुभकामनाएं. आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. जय हो.”

ये भी पढ़ें- Dukhwa Mitayin Chhathi Maiya Song: शारदा सिन्हा का आखिरी छठ गीत, बेटे ने मां के निधन से एक दिन पहले किया था रिलीज, 2024 से फैंस के बीच पॉपुलर

रामायण में अनुपम खेर ने दिया वॉइस ओवर

अनुपम खेर इन दिनों नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में जटायु के किरदार को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म में जटायु का रूप वीएफएक्स के जरिए तैयार किया गया है और इस शानदार किरदार को अनुपम खेर ने अपने वॉइस-ओवर और भावनात्मक अंदाज से जीवंत किया है. 

कौन थे जटायु

जब रावण माता सीता का अपहरण करके लंका ले जा रहा था, तब जटायु ने माता सीता को बचाने के लिए रावण के साथ भयंकर युद्ध किया था. हालांकि, युद्ध में घायल होने के कारण वे सीता को बचा नहीं पाते, लेकिन उन्होंने ही भगवान राम को सीता के अपहरण और रावण की दिशा के बारे में जानकारी दी थी. राजा दशरथ के पुराने मित्र के रूप में जटायु का यह बलिदान फिल्म के सबसे भावुक दृश्यों में शामिल है. फिल्म ‘रामायण’ के रिलीज होने के बाद जटायु के किरदार की जमकर सराहना हो रही है.

ये भी पढ़ें- Chhath 2026 Live Chhath Songs, Chhath Celebration: मनोज तिवारी की बेटी ने मॉडर्न अंदाज में गाया छठ गीत, कल्पना पटवारी ने कहा- बिहार में मुस्लिम महिलाएं भी मनाती हैं छठ पूजा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button