खबर

नागपुर-अमरावती हाईवे पर बड़ा हादसा, होटल में भीषण आग से राजस्व अधिकारी की जिंदा जलकर मौत | Nagpur-Amravati highway Major accident Revenue Divisional Officer burns to death in massive fire at Antara Hotel 











नागपुर-अमरावती NH पर होटल में भीषण आग लग गई.

नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. औद्योगिक क्षेत्र बाजारगांव में स्थित प्रसिद्ध ‘अनंतारा होटल’ में अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक घटना में अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी निवासी एक राजस्व मंडल अधिकारी की जिंदा जलने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

शाम ढलते ही फैली अफरातफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग गुरुवार शाम करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच भड़की. देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने पूरे होटल परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. धुएं के घने गुबार और उठती ऊंची लपटों के चलते अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का संभलने का मौका तक नहीं मिल सका. चीख-पुकार के बीच आसपास के लोगों ने मदद के प्रयास शुरू किए.

युद्ध स्तर पर चला राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही कोंढाली पुलिस का दल फौरन मौके पर पहुंचा. आग की भयावहता को देखते हुए कोंढाली नगर पंचायत के अग्निशमन दल और सोलार एक्सप्लोसिव्ह कंपनी के पानी के टैंकरों को तुरंत बुलाया गया. राहत दल ने स्थानीय लोगों की मदद से युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया. हालांकि तब तक राजस्व अधिकारी की जान नहीं बचाई जा सकी.

Latest and Breaking News on NDTV

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

इस अग्निकांड के चलते होटल को बड़े पैमाने पर आर्थिक क्षति पहुंची है. फिलहाल आग लगने की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है, लेकिन प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट की आशंका व्यक्त की जा रही है. पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पंचनामा कर रहे हैं. विस्तृत जांच के बाद ही आग के असली कारणों और कुल नुकसान का पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें | बेटे का इलाज करवाने आए पुलिसवाले ने डॉक्टर को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना; लेकिन डॉक्टर पर ही हो गया केस




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button