खबर

अमेरिका छोड़ हमेशा के लिए भारत लौट रहा परिवार, महिला बोली- बस 2 चीजें इमोशनल कर देती हैं | Indian Family Leaves America Permanently Sweety Ranjan USA Viral Video



Viral Video: अमेरिका में रह रहा एक भारतीय परिवार हमेशा के लिए अपने देश वापस लौट रहा है. परिवार को अमेरिका में रहते हुए 4 साल से अधिक समय हो गए थे. अब परिवार वापस भारत आ रहा है. इसके लिए अपने सारे सामानों की पैकिंग कर ली और परिवार नेकहा कि वह अमेरिका में जिस घर में इतने सालों तक रहे हैं, उसे छोड़ना अब भावुक पल है. अमेरिका में अपने घर के आगे छोटो से बगान के वीडियो से वायरल हुईं स्वीटी रंजन ने बताया कि उनका बड़ा बेटा पढ़ाई के लिए अमेरिका में ही रहेगा. 

परिवार क्यों छोड़ रहा अमेरिका

सोशल मीडिया पोस्ट में स्वीटी रंजन ने बताया कि अब वह अमेरिका छोड़कर इंडिया वापस आ रही हैं. इससे पहले अमेरिका छोड़ने के फैसले पर कई लोगों ने उनसे सवाल भी किया था. कई लोगों ने पूछा कि आखिर वह अमेरिका क्यों छोड़ रही हैं. अब उनका आगे क्या प्लान है. इन्हीं सब बातों को लेकर स्वीटी ने यूट्यूब एक वीडियो में पोस्ट किया है.

भारतीय महिला स्वीटी ने वीडियो में कहा कि कुछ सवालों के जवाब देने से पहले उन लोगों का धन्यवाद कहना चाहेंगे, जिन लोगों ने हमारे फैसले का स्वागत किया. इसके बाद वह वीडियो में कहती हैं कि सबसे ज्यादा लोगों ने जो सवाल पूछा है वो यह है कि अमेरिका से भारत वापस क्यों आ रहे हैं? तो इसका जवाब है, रवीश (पति) का ट्रांसफर हो गया, इसलिए हम लोग भारत वापस आ रहा हैं. 

4 साल से US में परिवार के साथ रहीं स्वीटी 

उन्होंने ने वीडियो में बताया कि हम अपना सारा सामान भी हमेशा के लिए भारत साथ लेकर आएंगे. हम अमेरिका में कुछ भी नहीं बेचेंगे. सिर्फ कार को बेच देंगे. इसके अलावा और जो सामान हमे नहीं चाहिए, हमको जिसकी हमको जरूरत नहीं है. उसको हम निकाल देंगे. बाय शिप हमारे पास हमारा सारा सामान आ जाएगा. स्वीटी बीते 4 साल से अमेरिका में अपने पति और बच्चों के साथ रह रहीं थीं.

उनके पति वहां पर नौकरी करते थे. उनके 2 बेटे ध्रुव और निमित हैं. स्वीटी अमेरिका में रहकर कंटेंट क्रिएशन का काम करती थीं. वह अपने घर के आगे छोटे से बगान में सब्जियां उगाने के वीडियो से वायरल हुई थी. अमेरिका में उनके घर के आगे छोटे से बागान को लेकर कई लोगों ने कमेंट किया कि बागान बहुत मिस करेंगे. इस पर वह कहती हैं कि सोचिए आपने तो वीडियो में हमारा बागान देखा और मैंने तो इसको 4 साल जिया है.

यह भी पढ़ें | जापान में रह रही भारतीय लड़की ने बताई सैलरी, बोली- कभी 20 रुपए नहीं थे

2 साल पहले शुरू किया था कंंटेंट क्रिएशन

जब हम अमेरिका आए थे तो हमको भी नहीं पता था कि ऐसी कोई जगह यहां पर मिलेगी. ऐसी कोई अपॉर्चुनिटी होगी कि हम वहां पर बागवानी कर पाएंगे. यहां आने के बाद हमको पता चला कि वो घर के आगे खाली जमीन है और इसमें हम कुछ लगा सकते हैं. इसी वजह से और हमने इसको इतना ज्यादा एंजॉय किया. 2 साल पहले तो मैंने ब्लॉगिंग ही शुरू की थी.

स्वीटी ने कहा कि अमेरिका छोड़ने का मुझे इतना दुख नहीं है. बस बागान नहीं होगा मेरे पास और मेरा बेटा यहां रहेगा. बस यह दो चीजें हैं जो मुझे थोड़ा सा इमोशनल कर देती हैं, लेकिन क्या पता कल के आने वाले समय में इससे भी बड़ा बागान हमारे पास हो. समय को तो कोई भी नहीं जानता. बस मैं तो विश कर सकती हूं और आप लोगों का प्यार और सपोर्ट रहा तो जरूर होगा एक दिन सब कुछ. महिला ने बताया कि उसके बड़े बेटे ध्रुव को यहां रहकर पढ़ना है. 

यह भी पढ़ें | भारत आकर हिमालय के गांव में रहने लगी जर्मन लड़की, बोली- पश्चिमी देशों में लोग बेचैन महसूस करते हैं






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button