खबर

अग्निवीरों के नए बैच पर लागू होंगे पुराने नियम, जानें क्या-क्या नहीं मिलेगा | Agniveer New batch vs old batch rules salary to fund and permanent job



सेना में जवान के तौर पर भर्ती होने वाले अग्निवीरों को लेकर फिलहाल काफी ज्यादा कंफ्यूजन है. सेना की तरफ से बताया गया कि अग्नवीरों को दो साल का सेव विस्तार यानी एक्सटेंशन दिया जा रहा है, जिसके बाद तमाम अग्निवीरों ने खुशियां मनानी शुरू कर दीं, लेकिन ये खुशी महज कुछ हजार अग्नवीरों के लिए ही थी. बाद में साफ हुआ कि अभी ये नियम उन अग्निवीरों के लिए है, जो पहले बैच में भर्ती हुए थे. नए अग्निवीरों को फिलहाल पुराने नियम यानी चार साल के लिए ही भर्ती किया जाएगा. ऐसे में आज हम आपको नए अग्निवीरों और पुराने अग्निवीरों को मिलने वाले फायदे के बारे में बताएंगे. 

पुराने अग्निवीरों को क्या फायदा?

2022 में भर्ती होने वाले करीब 18 हजार से ज्यादा अग्निवीरों को सीधा फायदा दिया गया है. इनमें से 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना में परमानेंट नौकरी दी जानी थी, जबकि बाकी बचे 75 प्रतिशत को सेना से बाहर किया जाना था. अब इन्हें दो साल की मोहलत दी गई है और साथ ही परमानेंट होने का मौका भी दिया जाएगा. यानी कुल 6 साल पूरे होने के बाद जरूरी नहीं है कि इन अग्निवीरों को बाहर किया जाएगा. इनमें से ज्यादातर को सेना में ही शामिल कर लिया जाएगा. 

सेना की तरफ से बताया गया है कि इस दो साल के एक्सटेंशन के दौरान अग्निवीरों को बढ़ी हुई सैलरी भी मिलेगी और वही फायदे मिलेंगे, जो बाकी जवानों को मिल रहे हैं. यानी दो साल में सैलरी में भी इंक्रीमेंट किया जाएगा. 

नए अग्निवीरों के लिए पुराना नियम

अब कंफ्यूजन ये थी कि सभी अग्निवीरों के लिए सेना की तरफ से दो साल का एक्सटेंशन दिया गया है. यानी लोग समझ रहे थे कि अग्निपथ योजना में अब 6 साल का कैप हो गया है, जिसमें 75 प्रतिशत अग्निवीरों को 6 साल नौकरी पूरी होने के बाद सेना से बाहर किया जाएगा. हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. ये बदलाव सिर्फ मौजूदा बैच के लिे है, जो चार साल पूरे कर चुका है. इसके बाद भर्ती होने वाले सभी अग्निवीरों के लिए अभी वही चार साल वाला नियम लागू रहेगा. 

75 प्रतिशत को मिलेगा मौका?

दूसरा सवाल ये भी है कि क्या चार साल पूरे होने के बाद 75 प्रतिशत वाला आंकड़ा कम होगा, यानी ज्यादा अग्निवीरों को सेना में लिया जाएगा? इसे लेकर भी साफ किया गया है कि सिर्फ 25 प्रतिशत अग्निवीर की सेना में शामिल होंगे, बाकी को नौकरी छोड़नी होगी. हालांकि उनके बाहर होने का टाइम आते ही नियम में बदलाव कर राहत दी जा सकती है, लेकिन फिलहाल पुराना वाला ही नियम लागू है. 

क्या शादी करने की मिल गई छूट?

सेना में भर्ती का नियम है कि उम्मीदवार को शादीशुदा नहीं होना चाहिए. यानी जब तक सेना में पक्की नौकरी नहीं लगती है, तब तक शादी नहीं कर सकते हैं. अग्निवीरों के लिए यही नियम लागू है, इसीलिए वो चार साल की नौकरी पूरी होने तक शादी नहीं कर सकते हैं. अब पुराने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार मिलने के बाद दावा किया जा रहा है कि इस दौरान शादी में छूट दे दी गई है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. सेना इस पर विचार कर रही है और जल्द तस्वीर साफ होगी. 

यह भी पढ़ें | अग्निवीरों को शादी के लिए करना होगा 6 साल का इंतजार? दो साल की राहत के बाद उठे सवाल

यह भी पढ़ें | Success Story: NIT से इंजीनियरिंग के बीच NDA में किया टॉप, सेना में अफसर बनेंगी कर्नाटक की श्रेया गौड़ा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button