

अयोध्या:
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी और चोरी के मामले में SIT जांच में जुटी है. रविवार के दिन एसआईटी ने चंदा गिरने वाले 11 लोगों से पूछताछ की है. जिसमें चंपत राय के पूर्व ड्राइवर से भी जवाब-सवाल हुए हैं. बताया जा रहा है कि अब SIT बैंक कर्मचारियों और मंदिर के पुजारियों से भी पूछताछ कर सकती है. क्योंकि राम मंदिर में चढ़ावे का मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है. मामला सामने आने के बाद जांच एसआईटी को सौंपी गई थी.
गोपाल राव समेत 11 लोगों से पूछताछ
एसआईटी ने जिन लोगों से पूछताछ की है. उनमें रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव, गोपाल राव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रवि मिश्रा, अवनीश, करुणेश, मनीष यादव, राजेश पाठक, रूपल मिश्रा और केडी तिवारी शामिल हैं. रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के ड्राइवर भी थे, इसके अलावा वो चंदा गिनने के काम में लगाए जाते थे. वहीं गोपाल राव गिनती के काम में लगे सदस्यों के मुखिया रहे है और ट्रस्ट के सदस्यों के बेहद करीबी भी माने जाते हैं. बाकि लोग भी ट्रस्ट के सदस्यों के करीबी रहे और पैसों की गिनती के काम में लगे रहते थे.
ये भी पढे़ंः सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राम मंदिर दान चोरी का मामला, CJI से कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग
बैंक कर्मचारियों और पुजारियों से भी होगी पूछताछ
SIT चंदा गिनने वालों से पूछताछ के बाद अयोध्या के तुलसीनगर स्थित SBI के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ करेगी. साथ ही मंदिर के पुजारियों और ट्रस्ट के सदस्यों से भी पूछताछ होगी. मंदिर में इकट्ठा हुए पैसों की गिनती के बाद उसका हिसाब करके बैंक में जमा कराने के लिए जिस आउटसोर्सिंग एजेंसी को लगाया गया था. उसके भी अधिकारी जांच के दायरे में हैं.
15 दिन में पूरी करनी है जांच
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद मामले में SIT को जांच 15 दिन में पूरी करनी है. जांच के दौरान चंदे के सभी ट्रांजैक्शन और रसीदों को खंगाला जा रहा है. इसलिए 11 लोगों से पूछताछ के बाद अब SIT मामले में और कड़ा एक्शन ले सकती हैं. बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में SIT जांच पूरी करके उसकी रिपोर्ट सौंप सकती है.
ये भी पढ़ेंः Ram Mandir Donation Scame: जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT की टीम, पूरे खेल के पीछे छिपे चेहरे होंगे बेनकाब ?





