खबर

42 साल पुराना गाना, करवा चौथ पर बीवी को मत दिखाना, वर्ना जेब करनी पड़ सकती है ढीली, आशा-किशोर की आवाज में आज भी सदाबहार | 42 year old hindi song dont show your wife on Karva Chauth favourite asha bhosle kishore kumar voice evergreen



नई दिल्ली:

करवा चौथ पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार कर चांद की पूजा करती हैं और पति की मंगल कामनाओं के लिए दुआ मांगती है. जिसके बाद व्रत खोला जाता है और पति अपनी पत्नियों को तोहफा भी देते हैं. लेकिन अगर फरमाइश गहनों की हो तो पतियों की जेब पर आफत आ सकती है. खासकर तब, जब पत्नी के हाथ ये गाना लग जाए, जिसमें सजने-संवरने के लिए सीधे नौलखा हार की मांग कर दी गई है. हम बात कर रहे हैं साल1984 में आई अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की फिल्म ‘शराबी’ के गाने की जिसमें जया-अमिताभ से नौलखा हार की मांग करती हैं. उनकी दिलचस्प फरमाइश और मस्तीभरे अंदाज की वजह से ये गाना आज भी याद किया जाता है. इसलिए करवा चौथ के दिन थोड़ा बचकर रहिएगा की कही आपकी वाइफ ये गाना सुन ना ले.

नौलखा हार की फरमाइश और प्यार भरा अंदाज

अब बात करते हैं इस गाने की तो 18 मई 1984 को रिलीज हुई फिल्म ‘शराब’ का गाना ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे, ओ सैंया दीवाने’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि सजने-संवरने और अपने पति से अपनी पसंदीदा चीज दिलाने की चाह को मस्तीभरे अंदाज में पेश किया गया है. गाने में माथे पर झूमर, कानों में झुमके, पैरों में पायल और हाथों में कंगन जैसी चीजों से संजने-संवरने की बात हो रही है, जो इसे खास बनाती है. यही वजह है कि करवा चौथ जैसे मौके पर इस गाने की फरमाइश वाली थीम लोगों को खूब गुदगुदा सकती है. गाने के बोल इस तरह हैं-

ये भी पढ़ें: 33 साल पुराना करवा चौथ का गाना, लाल-पीली चूड़ियां पहन सुहागिन बनीं ममता कुलकर्णी, साधना सरगम की आवाज में सुहाग के अमर रहने की कामना

अंग-अंग तेरा रंग रचा के, ऐसा करूँ सिंगार
जब-जब झाँझर झनकाऊँ मैं, खनके मन के तार
मुझे नौलखा मँगा दे रे, ओ सैयाँ दीवाने
मुझे नौलखा मँगा दे रे, ओ सैयाँ दीवाने
माथे पे झूमर, कानों में झुमका
पाँव में पायलिया, हाथों में हो कँगना
मुझे नौलखा मँगा दे रे, ओ सैयाँ दीवाने
तुझे मैं, तुझे मैं… तुझे गले से लगा लूँगी, ओ सैयाँ दीवाने
मुझे अँगिया सिला दे रे, ओ सैयाँ दीवाने

आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज ने जमाया रंग

इन गाने के बोल गीतकार अंजान ने लिखे थे और इसका संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था. गाने को आशा भोसले और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी. गाने को अमिताभ बच्चन और जया प्रदा पर फिल्माया गया था. जिसमें जया प्रदा ने डांस किया था. बप्पी लाहिड़ी के संगीत और दोनों सिंगर्स की आवाज का मिलकर इसे खास बनाया. गाने का नाम सुनते ही आपकी पत्नियां भी नौलखा हार की मांग कर सकती हैं.

‘शराबी’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी किया था कमाल

प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शराबी’ 18 मई 1984 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया प्रदा के साथ प्राण, ओम प्रकाश, रंजीत और दीपक पाराशर ने भी काम किया था. फिल्म की कहानी एक ऐसे अमीर कारोबारी के बेटे विक्की कपूर की है, जो अपने पिता के खराब व्यवहार की वजह से शराब का सहारा लेता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. ये फिल्म साल 1984 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में तीसरे स्थान पर रही थी. 
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button