खबर

पाकिस्तानी यूट्यूबर बहू भारत में पहली बार आई ससुराल, बोली- इंडियन पति होते हैं सबसे अच्छे | Pakistani Daughter in Law Youtuber Came to India Share Experience tells in Viral Video Why Indian Husbands are better than PAK



Viral Video: एक यूट्यूबर पाकिस्तानी बहू भारत में अपने ससुराल 5 साल पहले आई थी और अब उसका वीडियो एक बार फिर वायरल होने लगा है. Undiluted Diaries नाम से यूट्यूब चलाने वाली हुदा के पति केरल से हैं और वह 2020 में भारत आई थीं. अब उन्होंने एक बार फिर उस अनुभव को अलग-अलग वीडियो बनाकर शेयर किया है. उनके Pakistani Visits India: An Unforgettable Experience | True Reaction टाइट वाले वीडियो को 1.8 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं. उन्होंने दो Q&A वीडियो बनाकर अलग से बताया है कि भारत के पति पाकिस्तानी पतियों से बेहतर क्यों होते हैं, उन्हें भारत आकर कैसा लगा और केरल में उन्हें पुलिस स्टेशन क्यों जाना पड़ा.

भारत आकर पाकिस्तानी बहू को कैसा लगा?

हुदा और उनके भारतीय पति दुबई में रहते हैं और आज से लगभग 5 साल पहले बच्चे के एक साल होने पर उन्होंने भारत घूमने आने का फैसला किया. हुदा और उनके परिवार ने दुबई से मुंबई की एयर इंडिया की फ्लाइट ली थी. मुंबई के आसमान में पहुंचते जब नीचे हरियाली नजर आई तो हुदा की जुबान से बस एक शब्द निकला- वॉव. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देखकर वह शब्द बार-बार उनकी जुबान पर गूंजता रहा. वह एक्साइटेड भी थीं और नर्वस भी. इसी चक्कर में उनके हाथ में पकड़ा कैमरा हिलता रहा. वहां से वह दूसरी डोमेस्टिक फ्लाइट लेकर केरल गईं, जहां उनका ससुराल है यानी उनके पति का घर.

जब केरल में जाना पड़ा पुलिस स्टेशन

अमूमन भारत में आने वाले विदेशी लोग फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) जाते हैं जो भारत में आने वाले और यहां रहने वाले विदेशी नागरिकों के पंजीकरण, ठहरने, आवागमन और वीजा से जुड़े कामों को संभालने वाली प्रमुख एजेंसी है. लेकिन चूंकि पाकिस्तानी हैं, उन्हें केरल में आने की जानकारी देने के लिए पुलिस स्टेशन जाना पड़ा. उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि उनका रजिस्ट्रेशन बड़ी ही आसानी से हो गया जबकि उन्हें इसकी एकदम उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि यहां बहुत वक्त लगेगा. यहां उसने एक सवाल किया कि हमें ऑफिस में जाने से पहले जूते-चप्पल उतारने को क्यों कहा. इस पर भारतीय पति ने जवाब दिया कि यहां पर यह कॉमन है.

भारतीय पति अच्छे या पाकिस्तानी

अब हुदा ने फिर से सालों बाद अपना यूट्यूब वीडियो जारी किया है और पुराने ट्रेवल व्लॉग के साथ-साथ नए Q&A वीडियो भी डाले हैं. सवाल-जवाब वाले वीडियो में उनके साथ उनकी 5 साल छोटी बहन मरियम भी हैं. मरियम ने लोगों का यह सवाल हुदा के सामने रखा कि उन्होंने भारत में अपने ससुराल जाने का फैसला क्यों किया. इस पर हुदा ने जवाब दिया कि उनकी बेटी एक साल की हो गई थी और उसके बाद उन्होंने और उनके पति ने फैसला किया कि उसे परिवार से मिलाने इंडिया चलते हैं. दादा-दादी दुबई आकर पोती से तो मिल चुके थे लेकिन दोनों चाहते थे कि वह भारत भी आए. 

हुदा के अनुसार तब भारत जाने के लिए वीजा पाने का प्रोसेस मुश्किल नहीं था लेकिन उसके लिए जो डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं, उन्हें जमा करना मुश्किल जरूर था. उन्हें भारत का वीजा हासिल करने में 3 महीने लगे. 

हुदा और मरियम से कमेंट में लोगों ने पूछा था कि उन्हें भारत आकर कैसा लगा. इस पर  हुदा ने बताया कि पाकिस्तानी होने की वजह से हमारे लिए यह जानना एकदम अलग दुनिया की फीलिंग होती है कि हम भारत जा रहे हैं. भारत जाकर मैंने पाया कि वहां के लोगों ने इसे साबित ही कर दिया. जिनसे मेरी मुलाकात हुई वह बहुत प्यारे थे, दिल के साफ थे.  

मरियम ने हुदा से एक और सवाल किया कि भारतीय पति अच्छे होते हैं या पाकिस्तानी. इस पर हुदा ने कहा, “पाकिस्तानी भाइयों को मेरी बात शायद बुरी लगे, लेकिन मैंने जितने भी भारत-पाकिस्तान के कपल देखे हैं, उनमें भारतीय पति काफी आत्मनिर्भर होते हैं. अगर पानी का गिलास भी सामने पड़ा है, तो वे खुद उठाकर रख देंगे. पत्नी से हर काम करवाने की उम्मीद नहीं करते. वे अपनी पत्नियों का बहुत साथ देते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. मेरे साथ भी ऐसा ही है. मुझे दावत करना पसंद है, इसलिए मैं खुद अपने पति से कहती हूं कि लोगों को घर बुलाएं.”

यह भी पढ़ें | कनाडा में रह रहे इंडियन यूट्यूबर कपल ने बताया अपना एक्सपीारियंस, बोले- ‘हमें ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button