खबर

मल्लिकार्जुन खरगे को टोकने वाले संतोष कुमार ने खुद को बताया कांग्रेसी, भाजपाई समझ पीट डाला; क्या हुआ था | Congress Workers Misunderstand Statement By Mallikarjun Kharge Leading To Dispute At Bihar Event



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर बोल रहे थे. इस बीच एक शख्स ने खरगे को टोकते हुए कहा कि जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे. इस शख्स का नाम संतोष कुमार है. लेकिन इसके बयान को कांग्रेस अध्यक्ष और वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलत समझ लिया और मारपीट कर सभागार से बाहर निकाल दिया.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को लगा कि शख्स ने कहा कि ‘मोदी नहीं जाएंगे’. इसके जवाब में खरगे ने मंच से विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा.”

शख्स संतोष कुमार ने क्या कहा? 

दरअसल, जिस शख्स के बयान को गलत समझ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस पीट दिया, उसने खुद को कांग्रेस पार्टी का ही बताया है. उसने सभागार से बाहर निकलते हुए कहा कि क्या पूरे देश में मोदी जी का विरोध नहीं हो रहा है? 

संतोष का आरोप है कि देश, समाज और राष्ट्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि किसके साथ खिलवाड़ हो रहा है, तो वे जवाब देते हैं कि देश की पूरी आवाम और करीब 144 करोड़ की आबादी के साथ नरेंद्र मोदी सरकार पिछले 12 सालों से तमाशा कर रही है

‘गलतफहमी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई’

संतोष कुमार ने कहा, “मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने अपना विरोध दर्ज कराया है. उनका कहना है कि कांग्रेस इस देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 12 सालों में जो नीतियां अपनाई हैं, जैसे किसानों और अन्य लोगों को भगाया गया, उसे देश की जनता साफ देख रही है. 

उनका कहना है कि वे कांग्रेस से यह उम्मीद कर रहे थे कि जब तक विपक्ष पूरी तरह विद्रोह या कड़ा विरोध नहीं करेगा, तब तक यह सरकार नहीं जाएगी.

जब पत्रकार उनसे सवाल करते हैं कि अगर वे सरकार के विरोध में थे तो अंदर उनकी पिटाई क्यों की गई, तो संतोष कुमार बताते हैं कि अंदर मौजूद लोगों को गलतफहमी हो गई थी. उन्हें लगा कि वे बीजेपी के आदमी हैं और इसी गलतफहमी के कारण उनके साथ मारपीट हुई.

यह भी पढ़ें: ‘जहरीले सांप’ से लेकर ‘मोदी के बाप’ तक… मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान, जिन पर मच चुका है बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button