खबर

सैफ-अक्षय के 32 साल पुराने गाने की लाइनें हैं हॉलीवुड गाने की कॉपी, अभिजीत- उदित की आवाज में अमर, डांस- रील्स के लिए GenZ की टॉप प्ले लिस्ट में शामिल | Saif ali khan Akshay kumar 32 year old song main khiladi tu anari lyrics copy of a Hollywood track sung by Abhijeet and Udit Narayan features on Gen Zs top playlists


सैफ-अक्षय के 32 साल पुराने गाने की लाइनें हैं हॉलीवुड गाने की कॉपी, अभिजीत- उदित की आवाज में अमर, डांस- रील्स के लिए GenZ की टॉप प्ले लिस्ट में शामिल

सैफ-अक्षय के 32 साल पुराने गाने की लाइनें हैं हॉलीवुड गाने की कॉपी

नई दिल्ली:

सैफ अली खान अपनी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म ‘कर्तव्य’ में पुलिस वाले के किरदार में नजर आए थे, जिसमें उनके किरदार को काफी सराहा गया. वहीं ‘सेक्रेड गेम्स’ में पुलिस के किरदार सरताज सिंह के रूप में भी दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया था. हालांकि  बाद में सैफ अली खान ने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब एक डायरेक्टर ने उन्हें सलाह दी थी कि वे स्क्रीन पर कभी भी पुलिस वाले का रोल न करें. दिलचस्प बात यह है कि सैफ ने पहली बार 1994 की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में पुलिस की वर्दी पहनी थी. हालांकि उस फिल्म में वे असल में पुलिस वाले का किरदार नहीं निभा रहे थे.

एक मीडिया बातचीत में सैफ अली खान ने उस मजेदार सलाह को याद किया जो सालों तक उनके दिमाग में रही. पुलिस की वर्दी पहनने के अपने पहले अनुभव को याद करते हुए सैफ ने कहा, “मैंने पहली बार 90 के दशक में एक कॉमेडी फिल्म में पुलिस की वर्दी पहनी थी. मैं एक ऐसे एक्टर का रोल कर रहा था जिसे पुलिस वाले का किरदार निभाना था. इसलिए, वह अक्षय कुमार से ट्रेनिंग लेता है, जो फिल्म में एक पुलिस वाले का रोल कर रहे थे. यह एक मजेदार फिल्म थी. कहा जाता है कि यह एक अमेरिकी फिल्म से कॉपी की गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अमेरिकी फिल्म ‘द हार्ड वे’से कॉपी किया गया था.”

‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का टाइटल ट्रैक “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी”,को अनु मलिक ने कंपोज किया है. वहीं इस गाने को आवाज दी है अभिजीत व उदित नारायण ने. खास बात यह है कि यह 1990 के ट्रैक “व्हैम बैम” (जिसे बैली सागू ने MC DJK और लोर्ना के साथ मिलकर बनाया था) की एक प्रमुख बेसलाइन का इस्तेमाल किया गया है. जीहां गाने की शुरुआत और पूरे गाने में सुनाई देने वाला खास बेस और रिदमिक ग्रूव, सीधे बैली सागू के गाने “व्हैम बैम” (Wham Bam) से लिया गया है. यह गाना सैफ अली खान और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था. 

फिल्म की कहानी
 हालांकि यह गाना एक ओरिजिनल रचना है जिसमें कुछ सैंपल लिए गए हैं, लेकिन ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ फिल्म को 1991 की हॉलीवुड ‘बडी-कॉप’ कॉमेडी फिल्म ‘द हार्ड वे’ (जिसमें माइकल जे. फॉक्स और जेम्स वुड्स ने काम किया था) से अडैप्ट किया गया था. फिल्म में अक्षय कुमार, इंस्पेक्टर करण जोगलेकर की भूमिका में थे. सैफ अली खान, फिल्म स्टार दीपक कुमार की भूमिका में थे. वहीं शिल्पा शेट्टी ने मोना  और बसंती का डबल रोल प्ले किया था, जबकि रागेश्वरी, शिवानी की भूमिका में थी. 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button