खबर

अमिताभ बच्चन के 100 करोड़ के आलिशान बंगले ‘जलसा’ की तस्वीरें, लिविंग रूम, लाईब्रेरी, एंटिक कलेक्शन बहुत कुछ है खास  | Amitabh Bachchan 100 crore luxurious bungalow Jalsa living room library an antique collection much more that makes it truly special


नई दिल्ली:

Amitabh Bachchan Bungalow Jalsa Inside Photos: सिनेमा के सुपरस्टार और शहंशाह  अमिताभ बच्चन मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ में रहते हैं. यह उनके फैंस के लिए एक खास जगह है. हर रविवार को उनके फैंस अपने पसंदीदा कलाकार से मिलने के लिए यहां पहुंचते हैं. अमिताभ बच्चन भी लगभग हर रविवार को बिना चूके अपने फैंस से मिलते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं. भारतीय सिनेमा में अपने बेहतरीन योगदान के लिए करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले अमिताभ बच्चन को कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं. कहा जाता है कि उनके पास 5 बंगले हैं – प्रतीक्षा, जलसा, जनक, जलसा के पीछे एक प्रॉपर्टी और वत्सा (जो एक बैंक को किराए पर दिया गया है). आज हम दिखाते हैं उनके मुंबई स्थित शानदार और आलीशान घर के अंदर की फोटोज…

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चन परिवार मुंबई के जुहू स्थित ‘जलसा’ में रहता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘सत्ते पे सत्ता’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने बिग बी को यह बंगला गिफ्ट किया था. यह 10,125 वर्ग फुट में फैला दो मंजिला बंगला है. यह मुंबई के जुहू में JW मैरियट के ठीक बगल में स्थित है.

Latest and Breaking News on NDTV

‘जलसा’ में बिग बी का संडे रूटीन
हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिलने के लिए ‘जलसा’ के दरवाजे खोलते हैं. अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस वहां इकट्ठा होते हैं. ‘जलसा’ के विशाल प्रवेश द्वार के पास एक बड़ा बगीचा है.

Latest and Breaking News on NDTV

  
‘जलसा’ की कीमत 100 करोड़
‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ के अनुसार, ‘जलसा’ की कीमत 100 से 120 करोड़ के बीच है. इस आलीशान बंगले में बेहतरीन फर्नीचर और शानदार सजावट है.

Latest and Breaking News on NDTV

 ‘जलसा’ का दरवाजा
‘जलसा’ का दरवाजा अब शहर का एक जाना-माना लैंडमार्क बन गया है. गहरे रंग की लकड़ी वाले दोहरे दरवाजे हैं जो अंदर एक विशाल बंगले की ओर खुलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

फॉर्मल लिविंग रूम
इसमें ऊंचे मेहराब, चमकदार मार्बल के फर्श, तुर्की कालीन, सुनहरे काम वाले पर्दे, कांच के झूमर, टेराकोटा रंग के सोफे और पिस्ता-हरे रंग की एक खास दीवार है, जिस पर कमल और पक्षियों की एक ऑयल पेंटिंग लगी है.

Latest and Breaking News on NDTV

फैमिली रूम
इसे मुगल और फारसी शैली से प्रेरित लकड़ी के गुंबददार जालीदार ढांचे के साथ डिजाइन किया गया है. इसमें वार्म लाइटिंग है और नियॉन-लाइम रंग के सोफे रखे हैं, जो परिवार की तस्वीरों से सजे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

स्टडी और लाइब्रेरी
इसे क्रीम और हल्के भूरे रंगों में सजाया गया है. यहां फर्श से छत तक लकड़ी की पैनलिंग, ऑलिव ग्रीन लेदर  का बैठने का एरिया, खास तौर पर बनवाया गया स्टैंडिंग डेस्क और विंटेज टैन लेदर का ट्रंक कैबिनेट है.

Latest and Breaking News on NDTV

आर्ट एंड एंटीक कलेक्शन
 यहां दुर्लभ कलाकृतियां, पीतल की पुरानी मूर्तियां, क्रिस्टल की चीजें और मंजीत बावा जैसे मशहूर कलाकारों की बनाई कलाकृतियां मौजूद हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

घर का मंदिर और अन्य हिस्से
यहां सफेद मार्बल से बना एक पवित्र स्थान, मंजिलों को जोड़ने वाली घुमावदार सीढ़ियां, एक रिकॉर्डिंग रूम, एक जिम और हरे-भरे पेड़ों वाला एक ट्रॉपिकल बैकयार्ड है, जिसमें ग्रे फर्श वाला बरामदा भी है.

Latest and Breaking News on NDTV




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button