खबर

आमिर, सलमान और अक्षय के लिए बेहद लकी थी यह बच्ची, कटरीना, दीपिका, प्रियंका को दिया था कड़ी टक्कर, मशहूर बिजनेसमैन से शादी कर छोड़ी इंडस्ट्री | This girl was extremely lucky for Aamir Salman and Akshay gave tough competition to Katrina Deepika and Priyanka left industry after marrying a prominent businessman


आमिर, सलमान और अक्षय के लिए बेहद लकी थी यह बच्ची, कटरीना, दीपिका, प्रियंका को दिया था कड़ी टक्कर,  मशहूर बिजनेसमैन से शादी कर छोड़ी इंडस्ट्री

आमिर, सलमान और अक्षय के लिए बेहद लकी थी यह बच्ची

नई दिल्ली:

फोटो में दिख रही यह बच्ची बड़ी होने के बाद कई हिट फिल्में दे चुकी है. सलमान, आमिर और अक्षय की हीरोइन रह चुकी है. यह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस है.  खासकर आमिर खान के लिए यह काफी लकी थी. जिस जमाने में 100 करोड़ क्लब में शामिल होना किसी फिल्म के लिए बड़ी बात थी. उस जमाने में इस एक्ट्रेस ने परफेक्सनिस्ट के साथ 194 करोड़ की फिल्म दी थी. यह नहीं यह साउथ में भी कई हिट दे चुकी है.  बाद में इस एक्ट्रेस ने मशहूर बिजनेसमैन से शादी कर के इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. हालांकि कई हिट फिल्में देने के कारण, आज भी फैंस इसके बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं..

क्या आपने इस बच्ची को पहचाना ? अगर अब तक आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको बता दें कि यह एक्ट्रेस असिन (south actress Asin) के बचपन की फोटो है. असिन ने साउथ इंडियन फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत की, फिर उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. असिन ने आमिर खान (Aamir khan), सलमान खान (Salman Khan) और कई बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया. 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो असिन थोट्टूमकल का जन्म 26 अक्टूबर, 1985 को केरल राज्य कोचीन के एक कैथलिक परिवार में हुआ. उनके पिता का नाम  जोसेफ थोट्टूमकल है, जो मूल रूप से थोडूपुझा से हैं. उन्होंने अपना कारोबार बंद करके अपनी बेटी के एक्टिंग करियर को   संभालने का फैसला लिया. वह कई व्यवसायों से जुड़े थे औऱ जाने माने व्यवसायी थे.  उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2001 में मलयालम फिल्म ‘नरेंद्रन माखन जयखान तनवाका’ से की थी. ‘अम्मा नानो तमिला माई’ और ‘गजनी’ (तमिल) जैसी फिल्मों से उन्हें दक्षिण भारत में बड़ी पहचान मिली.बाद में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म ‘गजनी’ (2008) थी. पहली ही फिल्म से वह स्टार बन गईं. इस फिल्म के लिए उन्हें Best Female Debut का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. असिन ने 2016 में माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा से शादी कर ली और एक्टिंग से ब्रेक ले लिया. उनकी एक बेटी अरिन है. 

 बता दें कि हिंदी फिल्म गजनी उनके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण थी. इस फिल्म से उनके करियर का ग्राफ अचानक से ऊपर चला गया. असिन कई हिंदी फिल्मों में लीड रोल में नजर आईं, जिनमें गजनी, रेडी, बोल बच्चन, आल इज वेल जैसी फिल्में शामिल हैं. 
 




पूरी स्टोरी पढ़ें









Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button