

नई दिल्ली:
तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की और संसद में बैठने के लिए अलग इंतजाम करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि हमने स्पीकर से कहा है कि हम नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय कर रहे हैं.
बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कहा, “हम लोग 20 सांसद स्पीकर से मिलकर अलग बैठने का पत्र दिया है और ये 20 सांसद हम सब एकजुट होकर राष्ट्र के लिए काम करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ हम सब काम करेंगे.’
#WATCH बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कहा, “हम लोग 20 सांसद स्पीकर से मिलकर अलग बैठने का पत्र दिया है और ये 20 सांसद हम सब एकजुट होकर राष्ट्र के लिए काम करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ हम सब काम करेंगे।’ pic.twitter.com/EvgPI0NXVs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2026
बागियों की नेता काकोली घोष ने बताया कि हमने स्पीकर के साथ मुलाकात के दौरान अपनी नाराजगी उनके सामने रखी है. हम अलग से बैठना चाहते हैं. हमारे पास दो तिहाई बहुमत है. हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में मर्ज कर रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाक़ात के बाद बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, “हमने बैठने के लिए अलग इंतज़ाम करने का अनुरोध किया है। हमने कहा है कि हम नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय कर रहे हैं।” pic.twitter.com/6NhXXmQSkd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2026
तृणमूल कांग्रेस के इन 20 सांसदों ने स्पीकर को सदन में अलग बैठने को लेकर चिट्ठी भी सौंपी.
स्पीकर को दिए गए पत्र में जानकारी :
- NCPI के साथ विलय का पत्र
- संसद में नई सीट आवंटन का अनुरोध
- एनडीए का हिस्सा बनने का जिक्र
सूत्रों के मुताबिक, अलग गुट बनाने में कानूनी अड़चनों के कारण, बागी तृणमूल सांसदों ने ‘नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया’ के साथ जुड़ने का फैसला किया. NCPI पूर्वोत्तर की एक पार्टी है. इसका आधार त्रिपुरा और मेघालय जैसे राज्यों में है. इस पार्टी ने त्रिपुरा में 2023 का चुनाव लड़ा था. पार्टी ने चावमानु निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार उतारा था. सभी 20 सांसदों ने लिखित रूप में इसकी सहमति दे दी है.
इसे भी पढ़ें: ‘TMC के किसी भी अलग गुट को कोई मान्यता ना दी जाए…’, अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र





