

Capricorn Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है. राजनीति में जाने की इच्छा के पूरे होने की उम्मीद नजर आने से उत्साहित होंगे. सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाए. परिवार के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करें. कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिसमें आपके साथ परिवार की बदनामी भी जुड़ी हुई हो.किसी सदस्य के अनैतिक व्यवहार के चलते जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. इस समय उसे सदस्य को जीवनसाथी से दूर रखें.
व्यावसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में किसी के साथ भी अनैतिक व्यवहार ना हो, इस बात का ध्यान रखें. कामकाजी महिलाओं की सुख सुविधा के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. विपरीत लिंगी लोगों के निजी जीवन में झांकने का प्रयास न करें. अपने कार्यों से मतलब रखें.किसी की पीठ पीछे उसकी बुराई ना करें. गलती होने पर उसके सामने बात करने से उस गलती समझने में आसानी होगी. हमेशा आलोचना करने की आदत लोगों से दूर कर सकती है.कमियां सभी में होती हैं,आप में भी होंगी. इस बात को स्वीकार करें.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा मीठी चीजों का सेवन न करें. मधुमेह होने की आशंका हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
परिवार में अचानक से कुछ खर्चा सामने आने से परेशानी हो सकती है. परिवार के बजट को लचीला बनाएं.
रिश्ते/Relationship
जीवनसाथी का सहयोग उसके कार्यों में कर सकते हैं. प्रेम संबंध को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है.





