खबर

Tiger Shroff Firing Video: गोली चलने के बाद ड्राइवर को खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल ले गए टाइगर, सामने आया वीडियो | Tiger Shroff Firing Video After the gunshot Tiger shroff drove car himself to take driver to hospital firing case unseen video viral



नई दिल्ली:

Tiger Shroff Firing Video: टाइगर श्रॉफ पर बीती रात मुंबई में फायरिंग की गई है. शाम 7 बजे उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसके बाद उनके ड्राइवर घायल हो गए. हालांकि वह अब सुरक्षित हैं. इसके बाद जहां मामले की जांच जारी है तो वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है, जिसके चलते 15 पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इसका फायरिंग केस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन अब हमले के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें गोली चलने के बाद घायल ड्राइवर और अन्य लोगों को वह खुद ड्राइव करते हुए अस्पताल ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. 

सामने आए वीडियो में टाइगर श्रॉफ पर 3 गोली चलाने के बाद जहां आरोपी फरार हो गया तो वहीं ड्राइवर अपनी सीट से निकलकर दूसरी तरफ जाता है. जबकि एक्टर फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आते हुए नजर आ रहे हैं और खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

टाइगर श्रॉफ का फायरिंग केस 

जानकारी के अनुसार, मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई. इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अभिनेता पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. डीसीपी मोहित गर्ग ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से लौट रहे थे. उन्हें कोई गोली नहीं लगी और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. 

यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ का फायरिंग केस के बाद पहला वीडियो, झुलसा हाथ, बॉडी पर जख्म, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कही ये बात

15 टीमों का किया गया गठन

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने कई टीमें गठित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक विश्लेषण शुरू कर दिया है और लगभग 15 टीमें इस मामले पर काम कर रही हैं.  जैसे ही और जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा. जैसा कि मैंने बताया, फोरेंसिक टीम अपनी जांच कर रही है. इस स्तर पर, चलाई गई गोलियों की संख्या के बारे में विशिष्ट विवरण देना उचित नहीं होगा. 

आरोपियों की तलाश के लिए छह पुलिस टीमें तैनात की गई हैं, वहीं अधिकारियों ने हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. इस फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है. वहीं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button