खबर

दीमक का परमानेंट इलाज क्या है? जानिए दीमक को जड़ से खत्म कैसे करें | deemak kaise hataye how to get rid of termites easy home remedy deemak kaise khatam kare


Deemak Kaise Bhagaye: लकड़ी का फर्नीचर घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है. लेकिन लकड़ी लगवाने के बाद सबसे बड़ी चिंता दीमक की होती है. कई बार अलमारी, दरवाजे, बेड या बाकी लकड़ी के सामान में दीमक लग जाती है, जिससे धीरे-धीरे फर्नीचर अंदर से खोखला होने लगता है. साथ ही कई स्थिति में हम इन दीमक वाली चीजों को हटाकर नई चीजें ले आते हैं, फिर दीमक खत्म नहीं होती हैं. ऐसे में लोग महंगे केमिकल्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैंं. लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से भी दीमक से छुटकारा पा सकते हैं. आज हम आपको ऐसा ही एक इलाज बताने जा रहे हैं. माना जाता है कि इस उपाय से दीमक हमेशा के लिए खत्म हो जाती है. इसकी जानकारी @MaaYehKaiseKarun नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

अपनाएं ये देसी नुस्खा

दीमक से छुटकारा पाने के लिए तंबाकू की पत्तियां काफी मददगार मानी जाती है. दरअकर, तंबाकू की पत्तियों में निकोटीन नाम का नेचुरल कंपाउंड पाया जाता है. माना जाता है कि इसकी गंध और गुण कुछ दीमक को दूर रखने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं दीमक को खत्म करने के लिए इसको कैसे इस्तेमाल करें

दीमक को जड़ से कैसे खत्म करें?

दीमक को जड़ से कैसे खत्म करें?

कैसे इस्तेमाल करते हैं तंबाकू की पत्तियां?

दीमक को भगाने के लिए सूखी तंबाकू की पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कपड़े या जालीदार पाउच में भर दें. इसके बाद इन्हेंं अलमारी, लकड़ी के कैबिनेट या फर्नीचर के आसपास रख दें. आप साल में एक बार इन पत्तियों को बदल भी सकते हैं ताकि इनकाा असर काफी लंबे समय तक बने रहे. इससे दीमक नहीं लगती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • तंबाकू को खुला न रखें और बच्चों की पहुंच से दूर रखें.
  • अगर घर में पहले से दीमक का हमला हो चुका है, तो घरेलू उपायों की जगह पेस्ट कंट्रोल से संपर्क करें.
  • घर में सीलन और नमी को कंट्रोल करेंं. 
  • घर में नमी और रिसाव की समस्याओं को जल्द ठीक कराएं.

दीमक का पर्मानेंट इलाज क्या है?

दीमक से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए प्रोफेशनल केमिकल ट्रीटमेंट ही सबसे सही तरीका माना जाता है. इसमें दीवारों और फर्श में ड्रिल करके छेद किए जाते हैं. फिर इन छेदों में दीमक को भगाने वाले केमिकल भरे जाते हैं. फिर छेदों को व्हाइट सीमेंट से भर दिया जाता है. 

घरेलू उपाय

स्थायी रूप से दीमक को भगाने के लिए आप हींग का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप 1 लीटर पानी में 0.5 ग्राम हींग मिलाकर दीमक वाली जगह पर छिड़कें. इसी तरह आप नींबू और सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर में घुस आए स्टिंक बग तो कैसे भगाएं? इन आसान तरीकों से रोकें कीड़ों की एंट्री

यह भी पढ़ें: नाग और नागिन की पहचान कैसे करें, घर में सांप आए तो कैसे भगाएं?

यह भी पढ़ें: तांबे का लोटा कैसे चमकाएं? काला पीतल कैसे साफ करें, जान‍िए यहां




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button