खबर

भारत के इन दो राज्यों में स्कूल से लेकर कॉलेजी तक दी जाती है मुफ्त शिक्षा, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाती है सरकार | Education in Odisha, from kindergarten to postgraduation, will now be completely free, the Chief Minister announced.


भारत के इन दो राज्यों में स्कूल से लेकर कॉलेजी तक दी जाती है मुफ्त शिक्षा, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाती है सरकार

ओडिशा सरकार ने भी मुफ़्त शिक्षा की घोषणा की.

ओडिशा और केरल भारत के ऐसे राज्य हैं, जहां पर सरकारी शिक्षण संस्थानों में छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी तरह से मुफ्त है. वैसे तो पूरे देश में राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक की शिक्षा सभी राज्यों में मुफ्त है. लेकिन इन दोनों राज्यों में कॉलेज तक की पढ़ाई फ्री में कराई जा रही है. केरल सरकार ने इस साल जनवरी में अपने राज्य के बजट में कॉलेज डिग्री (ग्रेजुएट लेवल) तक की पढ़ाई फ्री में करवाने का ऐलान करवाया था.  केरल के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त आर्ट्स और साइंस कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को फ्री में पढ़ाई की सुविधा मिलती है. बीए (B.A.) और बीएससी (B.Sc) जैसे डिग्री कोर्सेज की ट्यूशन फीस जीरो कर दी गई है. इससे पहले  केवल कक्षा 12वीं तक ही फ्री एजुकेशन केरल में दी जाती थी. 

केरल ओडिशा
कहां तक दी जाती है मुफ्त शिक्षा कक्षा 1 से लेकर ग्रेजुएशन तक,  B.A., B.Sc कोर्स KG से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक,  M.A., M.Sc आदि कोर्सों में
कहां होती है लागू सरकारी और सरकार की सहायता प्राप्त स्कूल और कॉलेज में सरकारी स्कूल और कॉलेजों में
किनको मिलता है लाभ हर बच्चा आता है हर बच्चा आता है

दूसरी ओर हाल ही में ओडिशा सरकार ने भी अपने राज्य में किंडरगार्टन से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल तक के सभी सरकारी संस्थानों में मुफ़्त शिक्षा देने की घोषणा की है.शिक्षा में सुधार की ओर ये एक बड़ी पहल है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को यह घोषणा राज्य में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर की थी. ये पहल आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के छात्रों के लिए काफी फायदेमंद है. ओडिशा में  KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा की व्यापक व्यवस्था से राज्य के हर छात्र को, और खासकर के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के छात्रों को फ़ायदा होगा.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button