खबर

हेमा मालिनी का दूरदर्शन पर आया पौराणिक सीरियल, 180 एपिसोड में दिखाए मां दुर्गा से मां लक्ष्मी के कई दिव्य रूप | hema malini doordarshan mythological show jai mata ki popular with 180 episodes dream girl played maa durga lakshi etc 27 year ago


नई दिल्ली:

दूरदर्शन का वो दौर जब दर्शक टीवी के सामने सुबह से लेकर रात तक बैठे रहते थे. वहीं उनके मनोरंजन के लिए रामायण और महाभारत जैसी पौराणिक कहानी वाले सीरियल डीडी नेशनल चैनल पर दिखाए जाते थे. इसमें अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और पुनीत इस्सर जैसे एक्टर्स ने बॉलीवुड के जाने माने एक्टर्स ने जगह बनाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी एक दूरदर्शन के शो का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें वह मां दुर्गा के रोल में नजर आई थीं और दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ गई थीं. 180 एपिसोड के इस सीरियल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. जबकि दूरदर्शन के पॉपुलर शोज की लिस्ट में अपना दर्ज कर लिया.

हेमा मालिनी का पौराणिक शो

रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन पर कल्ट सीरियल की बहार आ गई, जिसमें हेमा मालिनी के पौराणिक सीरियल का नाम भी शुमार हो गया. हेमा मालिनी मां दुर्गा के रोल में नजर आईं और फैंस को एक बार फिर अपनी ओर आकर्षित किया. हम बात कर रहे हैं 1999 में आए माइथोलॉजिकल शो जय माता की की, जो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था. वहीं यह हेमा मालिनी का पहला टीवी शो था. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | महाभारत के कर्ण पंकज धीर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए बेटे निकितन धीर, कहा- आपके बिना बहुत अकेला हूं

हेमा मालिनी के अलग अलग अवतार

हेमा मालिनी का सीरियल में मां दुर्गा का किरदार था. लेकिन वह आदि शक्त के अन्य रूप जैसे मां काली, मां सरस्वती, मां पार्वती और मां लक्ष्मी के अवतार में भी नजर आईं. शो में महाभारत के दुर्योधन का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर पुनीत इस्सर भी नजर आए थे, जिन्होंने शो में अग्निवेश का नेगेटिव किरदार निभाया था. इसके अलावा पृथ्वी वजीर और गजेंद्र घाटके जैसे एक्टर्स भी नजर आए. 

पुनीत इस्सर ने किया निर्माण

पुनीत इस्सर केवल शो में एक्टिंग ही नहीं कर रहे थे. बल्कि डायरेक्ट भी किया था. इस शो के 108 एपिसोड थे, जिसने दर्शकों का मनोरंजन किया. हालांकि हेमा मालिनी के शो में होने के कारण इसकी खूब चर्चा हुई और यह दूरदर्शन के पॉपुलर शोज की लिस्ट में शामिल हो गया. 

यह भी पढ़ें | दूरदर्शन की रामायण के राम और प्राइम वीडियो की पंचायत के विधायकजी की होगी टक्कर, पहली झलक ही जीत ले गई दिल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button