खबर

Scorpio Tarot Card Rashifal: मुश्किल समय में धैर्य जरूरी, कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद | Tarot Card 14 October 2026 Scorpio Vrishchik Tarot Card daily future predictions


Scorpio Tarot Card Rashifal: मुश्किल समय में धैर्य जरूरी, कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद

Scorpio Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 | Vrishchik Tarot Card Horoscope Today

Photo credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 14 October 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: मुश्किल समय में अपना आपा न खोए. परेशानियों का सामना मजबूती से करें. अपने आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाए रखें. अपनी सेहत को लेकर लापरवाह ना हो. किसी के विचारों को अपने फैसलों या सोच पर हावी न होने दे. कुछ पुराने मित्रों से अचानक से हुई मुलाकात मन को प्रफुलित करेगी. लंबे समय बाद सबसे मिलने से मानसिक तनाव कम हो सकता है. सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में नए लोगों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करना भविष्य के लिए अच्छी योजना बनाने में लाभदायक रहेगा. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं. समय पर उन ऑर्डर्स को पूरा करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है. कार्यस्थल पर कर्मचारियों और सहयोगियों की मदद करें. किसी के साथ गलत व्यवहार न करें. कार्यस्थल पर किसी मीटिंग की तैयारी अचानक बदलने से काफी उथल-पुथल हो सकती है. इस स्थिति में चीजों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. व्यवसायिक लेनदेन में गड़बड़ी होने की आशंका हो सकती है. इस समय समय हिसाब किताब को स्वयं अपनी निगरानी में करवाएं. पैसों को लेकर दूसरों पर निर्भरता कम करें. 

स्वास्थ्य/Health

सर्दी जुकाम और बुखार के चलते शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है. पर्याप्त आराम करें और इलाज को बीच में ना रोके. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय में साझेदारी या लेनदेन में झटका लग सकता है. पैसों को लेकर पारदर्शिता बनाए रखें. 

रिश्ते/Relationship

स्वार्थी लोगों से दूर रहें. बिना सोचे समझे कोई बड़े कार्य को न करें.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button