खबर

अयोध्या से लड़ने वाले योगी आदित्यनाथ के चैलेंज पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब | Akhilesh Yadav responds to Yogi Adityanath challenge regarding contesting from Ayodhya



उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक-दूसरे को चैलेंज देने लगे हैं. खास बात ये है कि दोनों को ही अयोध्या अपनी सी लगती है और दोनों ही अयोध्या को अपना गढ़ बताकर दूसरे को चैलेंज कर रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ का चैलेंज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में विकास परियोजनाओं के बहाने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि वह भी वहां से चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव की ओर से अयोध्या को लेकर की गई राजनीतिक टिप्पणियों का जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा, “मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें. अरे अखिलेश! अयोध्या हमारा पावन धाम है. मैं वहां इसलिए जाता हूं, ताकि अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो और उत्तर प्रदेश की पहचान पर कोई कलंक न लगे.”

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को सीधी चुनौती देते हुए कहा, “मैं आपको ऑफर करता हूं, आप भी अयोध्या से नामांकन करिए, मैं भी करता हूं. चलिए, एक बार किस्मत आजमा लिया जाए.” उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुकाबला सीधे होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि लड़ाई चेलों से क्यों हो, मुकाबला सामने होना चाहिए. उन्होंने सपा नेताओं पर माफिया के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता पहले भी ऐसे लोगों को जवाब दे चुकी है.

अखिलेश यादव का जवाब

इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, ‘अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है. चोरों को क्लीन चिट देनेवाले  हिस्सेदार होते हैं. दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी. लोकसभा भूल गये क्या? और बाकी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी, जिन्होंने सरेआम दुखी मां का अपमान करते हुए अहंकारियों को देखा है. अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नहीं कि अयोध्या में आपकी तरफ  से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है. पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं.’

यह भी पढ़ें-

CJP के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, अब अजित डोभाल को भी घेरा, प्रियंका ने पूछे तीखे सवाल; BJP ने दिया जवाब




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button